HomeHimachal20 मार्च को बजट पेश कर सकते हैं सुक्खू, 18 मार्च से...

20 मार्च को बजट पेश कर सकते हैं सुक्खू, 18 मार्च से दोबारा शुरू होगा बजट सत्र

अब तक मुख्यमंत्री अपने तीनों बजट 17 तारीख को पेश करते रहे हैं। पहला बजट 17 मार्च 2023, दूसरा 17 फरवरी 2024 और तीसरा 17 फरवरी 2025 को प्रस्तुत किया गया था।

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू अपना चौथा बजट 20 मार्च को पेश कर सकते हैं। एक माह के अवकाश के बाद विधानसभा का बजट सत्र 18 मार्च से फिर शुरू होगा। विधानसभा सचिवालय जल्द ही शेष सत्र का कैलेंडर जारी करेगा। सत्र के पहले दो दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के तहत चर्चा निर्धारित मानी जा रही है।

अब तक मुख्यमंत्री अपने तीनों बजट 17 तारीख को पेश करते रहे हैं। पहला बजट 17 मार्च 2023, दूसरा 17 फरवरी 2024 और तीसरा 17 फरवरी 2025 को प्रस्तुत किया गया था। इस बार तिथि में बदलाव की संभावना जताई जा रही है और चौथा बजट 20 मार्च को पेश होने की बात सामने आ रही है।

ये भी पढ़ें:  मनाली-कुल्लू NH-03 की हालत पर DC सख्त, बाढ़-भूस्खलन से टूटे हिस्सों को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश

विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ था। इसके बाद राजस्व घाटा अनुदान के मुद्दे पर नियम-102 के तहत चर्चा लगातार तीन दिनों तक चली। इसी कारण दैनिक कार्यसूची में शामिल राज्यपाल अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा नहीं हो पाई थी, क्योंकि दोनों पक्षों के अधिक सदस्यों ने राजस्व घाटा अनुदान पर अपनी बात रखी।

अवकाश के बाद अब सत्र दोबारा शुरू होने पर सबसे पहले धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी, जिसके बाद मुख्यमंत्री द्वारा बजट पेश किए जाने की संभावना है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More