HomeHimachalSolanदावत चौक पर डीएसपी की अगुवाई में विशेष नाका, बिना नंबर प्लेट,...

दावत चौक पर डीएसपी की अगुवाई में विशेष नाका, बिना नंबर प्लेट, मॉडिफाइड साइलेंसर और ब्लैक फिल्म के 45 चालान

अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट, छेड़छाड़ की गई नंबर प्लेट, मॉडिफाइड साइलेंसर, ट्रिपल राइडिंग, ब्लैक फिल्म और प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

बीबीएन : दावत चौक बद्दी में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष नाका लगाकर बद्दी पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक योग राज चंदेल की अगुवाई में शुक्रवार को मौके पर कार्रवाई करते हुए विभिन्न उल्लंघनों पर 45 चालान किए गए।

अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट, छेड़छाड़ की गई नंबर प्लेट, मॉडिफाइड साइलेंसर, ट्रिपल राइडिंग, ब्लैक फिल्म और प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

बद्दी पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने, वैध दस्तावेज साथ रखने और वाहन में किसी भी प्रकार का अवैध संशोधन न करने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे विशेष अभियान जारी रहेंगे और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार इस प्रकार के उल्लंघन सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा करते हैं।

ये भी पढ़ें:  143 पदों के लिए यहां होंगे कैंपस इंटरव्यू, स्कूलों में आउटसोर्स आधार पर भरे जाएंगे
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More