HomeHimachalSirmaurमाता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग का B.Sc नर्सिंग में शानदार प्रदर्शन, शत-प्रतिशत...

माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग का B.Sc नर्सिंग में शानदार प्रदर्शन, शत-प्रतिशत परिणाम, आस्था कॉलेज में प्रथम

माता पद्मावती एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष अनिल जैन और सचिव सचिन जैन ने छात्राओं की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए इसका श्रेय कॉलेज प्रधानाचार्य रिजी गीवर्गीस और समस्त स्टाफ को दिया।

नाहन : माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग की बीएससी नर्सिंग की छात्राओं ने अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी मंडी द्वारा घोषित परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कॉलेज का शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज कराया है। प्रथम वर्ष (प्रथम सेमेस्टर) के घोषित परिणामों में छात्राओं ने कॉलेज स्तर पर बेहतरीन अंक हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया है।

बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष (प्रथम सेमेस्टर) के परिणाम में आस्था पुत्री विमलेश चंद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, रेणुका शर्मा पुत्री देवराज और अंकिता पुत्री चतर सिंह ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि अदिति पुत्री अरुण सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। परिणाम घोषित होने के बाद कॉलेज में खुशी का माहौल है। इसे लेकर प्रबंधन ने छात्राओं को बधाई दी है।

ये भी पढ़ें:  प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के तहत पात्र परिवारों को निःशुल्क मिलेंगे LPG गैस कनेक्शन

माता पद्मावती एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष अनिल जैन और सचिव सचिन जैन ने छात्राओं की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए इसका श्रेय कॉलेज प्रधानाचार्य रिजी गीवर्गीस और समस्त स्टाफ को दिया। उन्होंने कहा कि कॉलेज की छात्राएं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी सेवाएं देकर संस्थान के साथ-साथ सिरमौर जिले का नाम भी रोशन कर रही हैं।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More