HomeHimachalSirmaurसंगड़ाह में दिनदहाड़े तेंदुए का हमला, 2 बकरियों को बनाया शिकार, एक...

संगड़ाह में दिनदहाड़े तेंदुए का हमला, 2 बकरियों को बनाया शिकार, एक गंभीर, दो लापता

जिला सिरमौर के श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के संगड़ाह उपमंडल स्थित किंकरी देवी पार्क में तेंदुए ने दिनदहाड़े हमला कर 2 बकरियों को मार डाला, जबकि एक घायल है और दो बकरियां अभी लापता हैं। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है

संगड़ाह : जिला सिरमौर के श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के संगड़ाह उपमंडल स्थित किंकरी देवी पार्क में तेंदुए ने दिनदहाड़े हमला कर 2 बकरियों को मार डाला, जबकि एक घायल है और दो बकरियां अभी लापता हैं। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पार्क की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

जानकारी के अनुसार मंडोली गांव निवासी इंद्र सिंह की बकरियां जंगल में चरते-चरते पार्क परिसर में पहुंच गई थीं। इसी दौरान घात लगाए बैठे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। निवर्तमान पंचायत प्रधान विक्रम सिंह और पशुपालक इंद्र सिंह ने बताया कि गत दिन तेंदुए ने 2 बकरियों को मौके पर मार डाला, जबकि एक गंभीर हालत में है। दो अन्य बकरियों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर प्रेस क्लब में अवैध चुनाव, एसडीएम के निर्देशों की उड़ाई धज्जियां

स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब 27 लाख रुपये की लागत से राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता पर्यावरण प्रेमी किंकरी देवी की स्मृति में बना यह पार्क अधूरा पड़ा है। पार्क की फेंसिंग और मुख्य गेट टूटे होने के कारण आसपास के मवेशी अक्सर अंदर चले जाते हैं, जिससे वन्यजीवों के हमले का खतरा लगातार बना हुआ है। उपमंडलीय पशु चिकित्सालय संगड़ाह के चीफ फार्मासिस्ट नरेश कुमार ने बताया कि दो मृत बकरियों का पोस्टमार्टम किया गया है और एक घायल बकरी का उपचार किया गया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर से फिर आई 'सहमति' की गूंज; द्राबिल पंचायत भी चुनीं निर्विरोध, यहीं हुआ था चालदा महासू महाराज का पहला पड़ाव
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More