HomeHimachalSirmaurत्रिलोकपुर में ये अभ्यर्थी बने वन मित्र, रेंज अफसर ने जारी किए...

त्रिलोकपुर में ये अभ्यर्थी बने वन मित्र, रेंज अफसर ने जारी किए नियुक्ति पत्र, इस अवधि में देनी होगी ज्वाइनिंग

कालाअंब : वन मंडल नाहन की त्रिलोकपुर रेंज में भी चयनित हुए 15 वन मित्रों को विभाग की ओर से नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए हैं. फॉरेस्ट रेंज अफसर त्रिलोकपुर हर्षवर्धन ने सभी वन मित्रों को ये नियुक्ति पत्र दिए. उन्होंने बताया कि सभी चयनित अभ्यर्थियों को 16 से 30 अप्रैल तक अपनी ज्वाइनिंग देने के निर्देश दिए गए हैं

रेंज अफसर ने बताया कि अभ्यर्थियों से ज्वाइनिंग के समय मांगे गए सभी दस्तावेज भी पूर्ण करने के निर्देश जारी किए गए हैं. उन्होंने बताया कि संदीप कुमार, कोमल देवी, राहुल, भारती, राहुल, प्रीतिका शर्मा, दिव्या पंवार, आदर्श ठाकुर, संजीत कुमार, हितेषी ठाकुर, प्रिया, ईशा, मीनाक्षी, प्रिया देवी और हेमल भाटिया वन मित्र चयनित हुए हैं.

ये भी पढ़ें:  मंडलाहां गांव में पहली बार पहुंची सरकारी बस, कैमरों में कैद हुआ ऐतिहासिक पल, सोलंकी ने दी ये बड़ी सौगात

बता दें कि पिछले साल वन मित्रों की शारीरिक दक्षता परीक्षा ली गई थी, जो फरवरी माह से शुरू हुई थी. इसके बाद नवंबर माह में संबंधित एसडीएम कार्यालयों में अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की गई, जिसमें अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की गई. इस प्रक्रिया के बाद अब वन मित्रों को नियुक्ति पत्र जारी किए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें:  हिमाचल : परात और चारपाई की नोंकझोंक में बहू ने पटका सास का सिर, उतारी मौत के घाट
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More