HomeHimachalShimlaमशोबरा में सीआरपीईपी को दिया सॉफ्टवेयर प्रशिक्षण, ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने...

मशोबरा में सीआरपीईपी को दिया सॉफ्टवेयर प्रशिक्षण, ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने पर जोर

प्रशिक्षण के दौरान भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद से आए स्टेट एंकर अमित सिंह ने प्रतिभागियों को उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए बिजनेस प्लान तैयार करने संबंधी सॉफ्टवेयर का प्रशिक्षण दिया।

शिमला : विकास खंड मशोबरा के सभागार में प्रारंभिक ग्रामीण उद्यमिता कार्यक्रम (एसपीईपी) के तहत सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों (सीआरपीईपी) के लिए आयोजित एक सप्ताह का सॉफ्टवेयर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी मशोबरा अंकित कोटिया ने की।

प्रशिक्षण के दौरान भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद से आए स्टेट एंकर अमित सिंह ने प्रतिभागियों को उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए बिजनेस प्लान तैयार करने संबंधी सॉफ्टवेयर का प्रशिक्षण दिया।ओ इस दौरान खंड विकास अधिकारी कार्यालय के सभी स्टाफ सदस्य और एनएलआरएम के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में एसवीईपी योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए सीआरपीईपी को ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि यह पहल ग्रामीण गरीबों को उद्यमिता से जोड़ने और आय के नए स्रोत उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

ये भी पढ़ें:  शिलाई-शिमला बस टाइमिंग पर विवाद, पांवटा साहिब में निजी संचालक पर केस; सरकारी बस रोकने का आरोप

खंड विकास अधिकारी ने बीआरसी सदस्यों से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाकर अपने-अपने क्षेत्रों में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करें।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More