होमAgricultureहिमाचल में 11 दिन में 319 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद, अब...

हिमाचल में 11 दिन में 319 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद, अब तक 948 किसान करवा चुके पंजीकरण

नाहन : हिमाचल प्रदेश में गेहूं खरीद का कार्य जारी है. 11 दिन में 319 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है. गेहूं की उपज बेचने के लिए अब तक 948 किसान अपना पंजीकरण करा चुके हैं, जिसमें 540 किसानों को फसल बेचने के लिए टोकन जारी हुए हैं. पंजीकरण और फसल बेचने के टोकन जारी करने की प्रक्रिया निरंतर बढ़ रही है. हालांकि, अभी तक 38 किसानों ने सरकार को फसल बेची है.

प्रदेश में 8 अप्रैल से गेहूं खरीद केंद्र खोल दिए गए थे. हालांकि, अभी खरीद केंद्रों पर कम किसान पहुंच रहे हैं, क्योंकि कई जगह गेहूं कटाई का कार्य चल रहा है.
इस वर्ष भी राज्य नागरिक आपूर्ति निगम किसानों से फसल की खरीद कर रहा है. इसके लिए 10 केंद्र बनाए गए हैं.

ये भी पढ़ें:  सिरमौर कांग्रेस ने शुरू किया राष्ट्रव्यापी 'वोट चोर गद्दी छोड़' हस्ताक्षर अभियान, सोलंकी ने संभाली कमान

जिला सिरमौर की एपीएमसी मंडी पांवटा साहिब में 80.30 मीट्रिक टन गेहूं खरीदी जा चुकी है. इसके साथ साथ धौलाकुआं 8.90 मीट्रिक टन, ऊना की रामपुर मंडी में 4.25, कांगड़ा की मिलवां मंडी में 28.40 और कांगड़ा की रियाली मंडी में सबसे ज्यादा 197.15 मीट्रिक टन खरीद कार्य हो चुका है.

इसके अलावा अभी अन्य मंडियों में किसान फसल लेकर नहीं पहुंचे हैं. इसका कारण अभी फसल पकने के साथ साथ कटाई में देरी बताया जा रहा है. इस बार सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपए प्रति किवंटल तय किया है.

किसान ऐसे करें पंजीकरण
किसानों को पोर्टल पर जाकर अपनी फसल का ब्यौरा भरने के बाद बेचने के लिए पंजीकरण करवाना होगा. पंजीकरण के लिए पहले ही पोर्टल खोला का चुका है. खाद्य आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाने के बाद किसानों को गेहूं की फसल बेचने के लिए टोकन नंबर और तिथि बताई जाएगी. पोर्टल पर बताई गई तिथि के अनुसार किसान गेहूं खरीद केंद्र पर जाकर टोकन नंबर के साथ अपनी फसल बेच सकते हैं.

ये भी पढ़ें:  हिमाचल जॉब अपडेट: 313 पदों के लिए 6 फरवरी को यहां होंगे कैंपस इंटरव्यू, हाथ से न जानें दें रोजगार का ये मौका

पिछले साल 4 अप्रैल को शुरू हुई थी खरीद
पिछले साल हुई थी 2880.25 मीट्रिक टन खरीद
बता दें कि गत वर्ष निगम ने 4 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू की थी, जो ठीक दो माह तक चली. पिछले साल प्रदेश के 645 किसानों ने सरकार को 2880.25 मीट्रिक टन फसल बेची. वर्ष 2024-25 में 2023-24 के मुकाबले 12.25 मीट्रिक टन फसल की ज्यादा खरीद हुई. वर्ष 2023-24 में राज्य नागरिक आपूर्ति निगम ने किसानों से 2868 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की थी.
यदि 2022-23 के आंकड़ों पर नजर डालें तो एफसीआई ने उस दौरान 2931.35 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा था, जो 2023-24 में हुई खरीद के मुकाबले 63 मीट्रिक टन ज्यादा था.

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त, गाड़ियां मलबे में दबीं, खाई में गिरी एंबुलेंस
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More