HomeHimachalHamirpurये क्या... घर में धूल फांक रहा स्कूटर, हाईवे पर कट रहे...

ये क्या… घर में धूल फांक रहा स्कूटर, हाईवे पर कट रहे चालान, मोबाइल पर मैसेज मिलते ही उड़े मालिक के होश

हैरानी की बात यह है कि जो स्कूटर स्टार्ट होने की स्थिति में भी नहीं है, उस पर ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के गंभीर आरोप लगे हैं। 26 फरवरी को 5,000 रुपये और अगले ही दिन 27 फरवरी को 10,000 रुपये का चालान काटा गया।

नादौन : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसने पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नादौन के वार्ड नंबर-4 निवासी नवल अवस्थी उस वक्त दंग रह गए, जब उनके मोबाइल पर भारी-भरकम जुर्माने के मैसेज प्राप्त हुए। उनका 1992 मॉडल का पुराना स्कूटर (HP21-1537), जो पिछले 2 वर्षों से खराब हालत में घर के एक कोने में धूल फांक रहा है, उसके नाम पर सोलन जिले के सनवारा टोल प्लाजा पर दो दिन के भीतर दो चालान काट दिए गए।

हैरानी की बात यह है कि जो स्कूटर स्टार्ट होने की स्थिति में भी नहीं है, उस पर ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के गंभीर आरोप लगे हैं। 26 फरवरी को 5,000 रुपये और अगले ही दिन 27 फरवरी को 10,000 रुपये का चालान काटा गया। 15,000 रुपये के चालान के ये मैसेज स्कूटर के मालिक को मिलते ही उनके होश उड़ गए। पेशे से दुकान चलाने वाले नवल अवस्थी का कहना है कि उन्होंने काफी समय पहले नई स्कूटी खरीद ली थी और पुराने स्कूटर का तब से कोई इस्तेमाल नहीं हुआ है। ऐसे में कालका-शिमला हाईवे पर उनके वाहन नंबर का सक्रिय दिखना किसी शातिर फर्जी नंबर प्लेट गिरोह की ओर इशारा करता है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर : योगा सिखाते समय 7वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

आशंका जताई जा रही है कि कोई अपराधी तत्व अपनी पहचान छिपाने के लिए इनके स्कूटर के नंबर का गलत इस्तेमाल कर रहा है। अवस्थी ने सवाल उठाया कि जब उनका स्कूटर हिलने की स्थिति में भी नहीं है, तो वह सोलन कैसे पहुंच गया? यह स्पष्ट रूप से नंबर का दुरुपयोग है। इस मामले पर नादौन थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने कहा है कि विभाग को इसकी जानकारी मिली है और औपचारिक शिकायत मिलने पर गहराई से तफ्तीश की जाएगी कि आखिर सनवारा टोल पर उस नंबर प्लेट के साथ कौन सा वाहन गुजर रहा था।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के ये युवा निशानेबाज राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई, 10 मीटर एयर राइफल श्रेणी में शानदार प्रदर्शन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More