HomeHimachalKangraहिमाचल में नशे के सौदागरों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मां-बेटे और...

हिमाचल में नशे के सौदागरों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मां-बेटे और बेटी की ₹1 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

नशा तस्करी और अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क पर कड़ा प्रहार करते हुए पुलिस जिला नूरपुर ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

नूरपुर : नशा तस्करी और अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क पर कड़ा प्रहार करते हुए पुलिस जिला नूरपुर ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कांगड़ा जिले के पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत वर्ष 2017 में दर्ज ND&PS के एक मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक ही परिवार के सदस्यों की 1,01,55,718 रुपये मूल्य की अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को अस्थायी रूप से फ्रीज कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई छन्नी गांव निवासी दलवीरो और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ की गई है। पुलिस द्वारा फ्रीज की गई संपत्तियों में आरोपी परिवार की दो भव्य कोठियां, घरेलू सामान और एक चार पहिया वाहन शामिल है। पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी महिला दलवीरो के नाम दर्ज 61,96,561 रुपये मूल्य की कोठी को जब्त किया गया है।

ये भी पढ़ें:  नशे के खिलाफ बद्दी पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, चिट्टे के बाद 11.660 किलो भुक्की पकड़ी, आरोपी गिरफ्तार

इसके अलावा, उसके बेटे मिथुन से संबंधित 32,60,950 रुपये मूल्य की कोठी, फर्नीचर और अन्य घरेलू सामान तथा बेटी के नाम पंजीकृत 6,98,207 रुपये मूल्य की कार को कानून के तहत फ्रीज कर दिया गया है।  इस बड़ी जब्ती प्रक्रिया को अंजाम देने से पहले नूरपुर पुलिस ने व्यापक स्तर पर दस्तावेजी साक्ष्य जुटाए।

कार्रवाई के दौरान राजस्व रिकॉर्ड, वाहन पंजीकरण कागजात, आयकर संबंधी रिटर्न और लोक निर्माण विभाग के आधिकारिक मूल्यांकन सहित विभिन्न प्रशासनिक दस्तावेजों की गहनता से जांच की गई। वित्तीय मूल्यांकन और साक्ष्यों की कड़ी से कड़ी जोड़ने के बाद ही पुलिस ने धारा के तहत संपत्ति को फ्रीज करने का आदेश जारी किया।

बता दें कि वर्ष 2017 के इसी एनडीपीएस मामले में आरोपी महिला दलवीरो को अदालत ने दोषी ठहराया है। 1 अप्रैल 2025 को अदालत ने दलवीरो को 10 वर्ष के कठोर कारावास और एक लाख रुपये के आर्थिक जुर्माने की सजा सुनाई थी। इसके अलावा दलवीरो के खिलाफ कुल 5 मामले दर्ज हैं, जबकि उसके बेटे के खिलाफ विभिन्न थानों में 14 आपराधिक मामले पंजीकृत हैं।

ये भी पढ़ें:  27.56 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, बैग से मिली इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन; ऊना में SIU की कार्रवाई

नूरपुर पुलिस अब इस बात की विस्तृत जांच कर रही है कि फ्रीज की गई यह तमाम संपत्तियां वैध आय के स्रोतों से खरीदी गई थीं या इनके निर्माण और खरीद के लिए अवैध नशा तस्करी से कमाए गए काले धन का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि संपत्तियों के वैध स्रोतों का ब्योरा नहीं दिया गया, तो इन्हें पूरी तरह से राज्य सरकार के पक्ष में जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्म चंद वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नूरपुर पुलिस केवल तस्करों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि नशा तस्करी से जुड़े पूरे आर्थिक नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुटी है।

ये भी पढ़ें:  ओबीसी वित्त एवं विकास निगम की योजनाओं का उठाएं लाभ : डॉ. मोहन लाल

इस विशेष अभियान के तहत आरोपियों के बैंक खातों में हुए लेनदेन, संपत्तियों की खरीद-फरोख्त के रिकॉर्ड और परिवार या सहयोगियों के नाम पर पंजीकृत कराई गई संपत्तियों की निरंतर जानकारी जुटाई जा रही है।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More