Home Himachal Una सर्वाइकल कैंसर से बचाव को 29 मार्च, 5 व 12 अप्रैल को...

सर्वाइकल कैंसर से बचाव को 29 मार्च, 5 व 12 अप्रैल को होगा विशेष टीकाकरण : डॉ. संजीव वर्मा

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि टीकाकरण खाली पेट नहीं किया जाएगा और टीका लगाने के उपरांत किशोरियों को आधे घंटे तक निगरानी (ऑब्जर्वेशन) में रखा जाएगा, ताकि किसी भी संभावित प्रतिकूल प्रतिक्रिया की स्थिति में तुरंत आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

0

ऊना : मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ. संजीव वर्मा ने बताया कि ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) से बचाव एवं सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम के उद्देश्य से 29 मार्च से विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। जिसके अन्तर्गत ऊना जिले में 29 मार्च, 5 अप्रैल और 12 अप्रैल को विशेष टीकाकरण होगा। इसके अंतर्गत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों का टीकाकरण किया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए विभाग 10 मार्च तक सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों तथा प्रवासी श्रमिक परिवारों का हाउस-टू-हाउस पंजीकरण करके 20 मार्च तक ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण करेगा।

उन्होंने बताया कि ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) यानि गर्भाश्य ग्रीवा कैंसर विश्व स्तर पर सबसे आम संक्रमणों में से एक है और भारत में भी यह महिलाओं आम कैंसर में दूसरी सबसे बड़ा कैंसर है। इसकी समय रहते रोकथाम न होने पर यह वायरस सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है। उन्होंने कहा कि समय पर टीकाकरण, सुरक्षित व्यवहार, नियमित जांच तथा व्यापक जन-जागरूकता के माध्यम से एचपीवी से होने वाली बीमारियों को प्रभावी ढंग से रोका जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  जमा दो की टॉप-10 मेरिट सूची में सिरमौर के ये 5 होनहार, 4 सरकारी स्कूल के तो 1 निजी स्कूल, लड़कियां आगे

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि टीकाकरण खाली पेट नहीं किया जाएगा और टीका लगाने के उपरांत किशोरियों को आधे घंटे तक निगरानी (ऑब्जर्वेशन) में रखा जाएगा, ताकि किसी भी संभावित प्रतिकूल प्रतिक्रिया की स्थिति में तुरंत आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके। किशोरियां स्वयं भी https:@@uwin-mohfw-gov-in पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकती हैं।

उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए आशा वर्कर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह तथा पंचायती राज संस्थाओं के अलावा साथ ही शिक्षा विभाग के माध्यम से विद्यालयों में आयोजित पैरेंट्स मीटिंग्स के दौरान अभिभावकों को एचपीवी संक्रमण एवं टीकाकरण के महत्व के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया है। उन्होंने ने सभी अभिभावकों से भी अपेक्षा की है कि वे अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण सुनिश्चित कर इस गंभीर बीमारी के उन्मूलन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

ये भी पढ़ें:  स्टाफ की कमी से जूझ रहा जल शक्ति विभाग कोटी, एक जेई के कंधे पर 80 पेयजल और सिंचाई योजनाओं का जिम्मा