होमHimachalSolanनालागढ़ ग्रेनेड मामला: जांच के बीच आरोपी के मकान के पास खेत...

नालागढ़ ग्रेनेड मामला: जांच के बीच आरोपी के मकान के पास खेत से एक और ग्रेनेड बरामद, SIT गठित; पत्नी भी गिरफ्तार

पुलिस थाना नालागढ़ के अंतर्गत ग्रेनेड बरामदगी मामले में बद्दी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

नालागढ़ : पुलिस थाना नालागढ़ के अंतर्गत ग्रेनेड बरामदगी मामले में बद्दी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। जांच के दौरान बुधवार को आरोपी के मकान से सटे खेत से एक और ग्रेनेड बरामद किया गया। इसके साथ ही मामले में अब तक बरामद ग्रेनेड की संख्या दो हो गई है। दोनों ग्रेनेड को बम निरोधक दस्ते ने निर्धारित सुरक्षा प्रक्रिया के तहत सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी रशीद मोहम्मद उर्फ बाऊ, निवासी गांव मजरा, डाकघर बरूणा, तहसील नालागढ़ को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद बुधवार को उसकी पत्नी किरना को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों से मामले को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  नाहन में पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की जोरदार टक्कर, चार युवक घायल; मेडिकल कॉलेज में भर्ती

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी के मकान के साथ लगते खेत में तलाशी ली, जहां से दूसरा ग्रेनेड बरामद हुआ। इसके बाद बम निरोधक दस्ते की सहायता से आरोपी के घर और आसपास के क्षेत्र में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि, कोई अन्य संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

एसपी विनोद धीमान ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी गहन जांच और सभी पहलुओं को खंगालने के लिए डीएसपी नालागढ़ की अध्यक्षता में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। पुलिस अब बरामद ग्रेनेड के स्रोत और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:  DC गंधर्वा राठौड़ के निर्देश: नक्शे रेगुलराइज करवाने के लिए दें आखिरी मौका

उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस थाना नालागढ़ में 29 सितंबर 2026 को Arms Act की धारा 25(1)(a) और Explosive Substances Act, 1908 की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया गया था। बद्दी पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करते हुए आगामी कानूनी कार्रवाई जारी है।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More