HomeHimachalSirmaurश्री रेणुकाजी थाना में दर्ज केस में उदघोषित अपराधी गिरफ्तार, सिरमौर पुलिस...

श्री रेणुकाजी थाना में दर्ज केस में उदघोषित अपराधी गिरफ्तार, सिरमौर पुलिस के पीओ सेल ने दबोचा

आरोपी के खिलाफ 18 जुलाई 2021 को धारा 406, 420, 120बी और 411 आईपीसी के तहत थाना श्री रेणुकाजी में केस दर्ज है। आरोपी के खिलाफ न्यायालय में पेश न होने के कारण यह कार्रवाई की गई।

नाहन : उदघोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सिरमौर पुलिस के पीओ सेल की टीम ने एक भगौड़े अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ श्री रेणुकाजी में धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजकमल नेगी निवासी गांव व डाकघर खमाडी तहसील ननखड़ी जिला शिमला, हाल निवासी झाखड़ी, जिला शिमला के रूप में हुई है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि राजकमल नेगी के खिलाफ 18 जुलाई 2021 को धारा 406, 420, 120बी और 411 आईपीसी के तहत थाना श्री रेणुकाजी में केस दर्ज है। आरोपी के खिलाफ न्यायालय में पेश न होने के कारण यह कार्रवाई की गई। उक्त मामले में न्यायालय में अनुपस्थित रहने पर उसे उदघोषित अपराधी घोषित किया गया था।

ये भी पढ़ें:  6 सूत्रीय मांगों को लेकर ABVP करेगी आंदोलन, नाहन में बैठक कर तैयार की रूपरेखा

इस संबंध में पुलिस थाना श्री रेणुकाजी में धारा 209 बीएनएस के तहत एक और मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More