Home Rashifal राशिफल 3 मार्च 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, इन राशियों के...

राशिफल 3 मार्च 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, इन राशियों के लिए बन रहे धन लाभ के योग

आज का पंचांग | 3 मार्च 2026 तिथि: पूर्णिमा नक्षत्र: मघा करण: बव पक्ष: शुक्ल योग: सुकर्मा वार: मंगलवार

0

आज का पंचांग | 3 मार्च 2026
तिथि: पूर्णिमा
नक्षत्र: मघा
करण: बव
पक्ष: शुक्ल
योग: सुकर्मा
वार: मंगलवार
आज का शुभ मुहूर्त: 09:39am-01:59pm
राहुकाल: 03:26pm-04:52pm
अभिजीत मुहूर्त: 12:10pm-12:56pm
दिशाशूल: उत्तर

मेष राशि
आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। इस राशि के लोग जो विदेशों में व्यापार करते हैं, उन्हें आज अच्छा खासा धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज का अधिकतर समय आप घर पर बिता सकते हैं। शाम के समय धन खर्च होने की संभावना रहेगी। विलास की सामग्री पर खर्च हो सकता है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: क्रीम
उपाय: नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए घर पर हवन करें।

वृष राशि
हृदय संबंधी बीमारियों से परेशानी हो सकती है। आज आप उधार चुकाने में सक्षम होंगे। कुछ लंबी यात्राएं हो सकती हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। व्यापार को बढ़ाने के लिए आज आपको अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सफेद
उपाय: काला या सफेद वस्त्र में लोहे की पांच कील या चूना लपेटकर चलते पानी में विसर्जित करें।

मिथुन राशि
स्वभाव को चिड़चिड़ा न होने दें। लोगों से बातचीत करें और मिलनसार रहें। अकेलेपन को अपने ऊपर हावी न होने दें। आज आप घूमने फिरने कहीं बाहर जा सकते हैं। पारिवारिक मेलजोल बना रहेगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद
उपाय: छोटी कन्याओं को खीर बनाकर खिलाएं।

ये भी पढ़ें:  मिनस पुल पार कर उत्तराखंड से हिमाचल की धरती पर द्राबिल पधारे छत्रधारी चालदा महासू महाराज, सिरमौर हुआ पावन, हजारों श्रद्धालु बने साक्षी

कर्क राशि
आज आप ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। कार्यक्षेत्र पर आपके कार्य की सराहना होगी। धन आगमन की संभावना रहेगी। सामाजिक मेलजोल बना रहेगा। घर पर किसी निर्णय में बदलाव के लिए अपने से बड़ों की राय अवश्य लें।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हरा
उपाय: घर में फूल या पानी में पनपने वाले पौधे या मछली का एक्वेरियम उत्तर या पश्चिम दिशा की तरफ रखें।

सिंह राशि
आज का अधिकतर समय आप अपने दोस्तों के साथ बिता सकते हैं। खानपान की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी। आज आप कुछ पुराने और परिचित लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में सावधान रहें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: सफेद
उपाय: आज स्त्रियों को सफेद वस्त्र दान करें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।

कन्या राशि
आज मौज मस्ती वाली यात्राएं हो सकती हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आज आपको प्रचुर मात्रा में धन लाभ हो सकता है। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक मेलजोल बना रहेगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: पीला
उपाय: चारपाई के पाए में तांबे की कील गाड़ने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: इस राशि के लिए आज सबसे खास रहेगा दिन, मेष से मीन तक जानें ग्रहों की चाल और उपाय

तुला राशि
आज का दिन मौज मस्ती और आनंद से भरा रहेगा। आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। यात्राओं के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। शादीशुदा जिंदगी का भरपूर आनंद प्राप्त होगा। लोगों से मेलजोल बना रहेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: हल्का नीला
उपाय: आज सूर्य देव की पूजा करें।

वृश्चिक राशि
स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। आज का अधिकतर समय आप घर पर बिता सकते हैं। आज आप कई लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: लाल
उपाय: खाना खाते समय तांबे के बर्तन का प्रयोग करें।

धनु राशि
आज का अधिकतर समय आप एकांत में बिताना पसंद करेंगे। दिन के समय कुछ अनावश्यक यात्राएं हो सकती हैं। आज सोच समझ कर निवेश करें। आज कुछ लोग आपके दरवाजे पर मदद मांगने के लिए आ सकते हैं। चोट लगने का भय रहेगा।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: गोल्डन
उपाय: गाय की सेवा करें।

ये भी पढ़ें:  श्री महामाया बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में आश्विन नवरात्र मेले की तैयारियों पर चर्चा, भक्तों की सुरक्षा के साथ सुविधाओं पर फोकस

मकर राशि
नशों की लत से आज दूर रहें। पेट संबंधी रोग आज आपको घेरे रह सकते हैं। स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहें। शत्रु आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। आज जमीनी मसले हल करने के लिए अच्छा दिन है। दूर पार से कोई अच्छी खबर आपको प्राप्त हो सकती है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: धूमिल
उपाय: आज लाल कपड़ों का दान करें।

कुंभ राशि
कार्यक्षेत्र में आज आपके विचारों को जबरदस्ती दबाया जा सकता है, जिससे आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। आज आपको लोगों को समझने में दिक्कत हो सकती है। व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: लाल
उपाय: राहु की उपासना करें।

मीन राशि
आज आपको अकस्मात धन लाभ हो सकता है। व्यापार और नौकरी में मुनाफा होने की संभावना रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के अस्वस्थ होने की संभावना रहेगी। यात्राओं से थकान उत्पन्न हो सकती है। आज काफी चीजें आपके पक्ष में रहेंगी।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: मेहरून
उपाय: आर्थिक स्थिति को अच्छा बनाने के लिए सूर्य की उपासना करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर : 94187 45356