HomeHimachalSolanशांति और कानून व्यवस्था के लिए बद्दी पुलिस ने चलाया विशेष एरिया...

शांति और कानून व्यवस्था के लिए बद्दी पुलिस ने चलाया विशेष एरिया डोमिनेंस अभियान

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने प्रमुख स्थानों पर सक्रिय उपस्थिति दर्ज करवाई और रात्रि गश्त भी बढ़ाई, ताकि असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सतर्कता और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया गया।

बीबीएन : पुलिस जिला बद्दी में क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से विशेष एरिया डोमिनेंस अभियान चलाया गया। अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर नाके लगाए गए, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की गई। मुख्य चौक-चौराहों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर नियमित गश्त बढ़ाई गई।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने प्रमुख स्थानों पर सक्रिय उपस्थिति दर्ज करवाई, ताकि असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सतर्कता और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया गया।

यह विशेष अभियान पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान के दिशानिर्देशों के अनुसार संचालित किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में निरंतर निगरानी रखी जा रही है और कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ये भी पढ़ें:  रेन शैल्टर में इस हाल में मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

एसपी ने आम जनता से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम बद्दी को दें। उन्होंने दोहराया कि आमजन की सुरक्षा के लिए बद्दी पुलिस पूर्णतः प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More