HomeHimachalSolanकाठा लूट और गोल मार्केट ठगी का त्वरित खुलासा करने वाले ये...

काठा लूट और गोल मार्केट ठगी का त्वरित खुलासा करने वाले ये पुलिसकर्मी सम्मानित, एसपी विनोद धीमान ने नवाजे

जिला पुलिस बद्दी में हाल ही में काठा क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात और गोल मार्केट क्षेत्र में युवक से मारपीट कर जबरन ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से धनराशि ठगने के मामलों का त्वरित खुलासा कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने वाले पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

बीबीएन : जिला पुलिस बद्दी में हाल ही में काठा क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात और गोल मार्केट क्षेत्र में युवक से मारपीट कर जबरन ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से धनराशि ठगने के मामलों का त्वरित खुलासा कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने वाले पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने संबंधित अधिकारियों को सी.सी. क्लास-III से पुरस्कृत किया। उन्होंने काठा स्थित मोबाइल रिपेयर और मनी ट्रांसफर की दुकान में चाकू की नोक पर नकदी और मोबाइल लूट की घटना के सफल अन्वेषण में अहम भूमिका निभाने पर एएसआई अमित कुमार, कांस्टेबल राजेंद्र सिंह और कांस्टेबल बिट्टू को सम्मानित किया। इन अधिकारियों ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

ये भी पढ़ें:  कालाअंब के श्री कृष्णा स्टील उद्योग के तेल टैंक में अचानक भड़की आग, मची अफरा तफरी

इसी तरह गोल मार्केट क्षेत्र में युवक को डरा-धमकाकर उसके मोबाइल से जबरन ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करवाकर धनराशि हड़पने वाले गिरोह का मात्र 48 घंटे में पर्दाफाश कर पांच आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने पर एएसआई राजीव कुमार, कांस्टेबल अमरीक सिंह, कांस्टेबल/चालक मोहम्मद आशिक और होमगार्ड राकेश कुमार को सम्मानित किया गया। एसपी विनोद धीमान ने कहा कि पुलिस कर्मियों की तत्परता और पेशेवर कार्यशैली से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है। उन्होंने भविष्य में भी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों से इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य की अपेक्षा की जताई।

ये भी पढ़ें:  होटल के कमरे में SIU की दबिश, चिट्टे की खेप के साथ पकड़े गए 5 युवक, 21.18 ग्राम बरामदगी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More