HomeCrime@Sirmaur: गाड़ी से हो रही थी नशे की तस्करी, 1.258 किलोग्राम चरस...

@Sirmaur: गाड़ी से हो रही थी नशे की तस्करी, 1.258 किलोग्राम चरस के साथ 2 युवक गिरफ्तार

जिला सिरमौर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन सेल की टीम ने चरस की बड़ी खेप के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। टीम ने ये कार्रवाई पुरूवाला क्षेत्र में अमल में लाई। आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना पुरूवाला में एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन सेल की टीम ने चरस की बड़ी खेप के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। टीम ने ये कार्रवाई पुरूवाला क्षेत्र में अमल में लाई। आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना पुरूवाला में एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार स्पेशल टीम क्षेत्र में गश्त पर तैनात थी। इस बीच टीम को बांगरन चौक के पास एक कार में चरस तस्करी की सूचना मिली। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि सूचना विश्वसनीय थी। लिहाजा, इनपुट्स के आधार पर टीम ने कार नंबर CH04C-7097 को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान कार में सवार दो युवकों के कब्जे से 1.258 किलोग्राम चरस बरामद हुई।

ये भी पढ़ें:  18 और 19 नवंबर को चंबा प्रवास पर रहेंगे लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह

आरोपियों की पहचान लक्ष्य नेगी निवासी गांव गोजर अडैन, डाकघर खोदरी और यश निवासी गांव डोंडली, डाकघर खोदरी, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों का माननीय अदालत से पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त किया जा रहा है, ताकि नशे के नेटवर्क की अन्य कड़ियों का भी पता लगाया जा सके। उन्होंने बताया कि अवैध नशे के कारोबारियों को बिल्कुल भी बक्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें:  उपमुख्यमंत्री ने 15.25 करोड़ से बनने वाली समनाल–पूबोवाल सड़क का किया शिलान्यास, उद्योग मंत्री भी रहे मौजूद
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More