Home Himachal Mandi अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी

अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी

सभी उम्मीदवार अपने पंजीकृत ई मेल और joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर लॉग इन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

0

मंडी : भर्ती निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय, मंडी कर्नल गौतम निशांत ने जानकारी दी कि अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की वर्ष 2025-26 की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि सभी उम्मीदवार अपने पंजीकृत ई मेल और joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर लॉग इन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार प्रवेश पत्र में दर्शाई गई तिथि के अनुरूप ट्रेनिंग ग्राउंड, थर्ड इंडिया रिजर्व बटालियन पंडोह में भर्ती रैली के लिए आना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि 22 मार्च, 2026 से 30 मार्च, 2026 तक आयोजित इस भर्ती में मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले के लिखित परीक्षा वर्ष-2025 में उत्तीर्ण उम्मीदवार भाग लेंगे।

ये भी पढ़ें:  शिमला हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन समय बढ़ाने की मांग, केंद्रीय नागर विमानन मंत्री से CM सुक्खू की हवाई कनेक्टिविटी पर चर्चा

भर्ती निदेशक ने उम्मीदवारों को सलाह दी कि वे भर्ती रैली संबंधी जारी अधिसूचना के मुताबिक सभी अपेक्षित दस्तावेज अपने साथ लाना सुनिश्चित करें और निर्धारित भर्ती तिथि और समय के मुताबिक रैली के लिए पहुंचें। अगर किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई समस्या आती है तो वो सेना भर्ती कार्यालय मंडी में संपर्क कर सकते हैं और उनकी समस्या का यथासंभव समाधान किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  पांगी में होगा राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह, एक क्लिक पर जानें आपके जिले में कौन आ रहे