HomeHimachalHamirpurककड़ियार में कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक ने लगाया वित्तीय साक्षरता शिविर

ककड़ियार में कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक ने लगाया वित्तीय साक्षरता शिविर

इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, बचत की आदत तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक ललित कुमार और मेहर चंद विशेष रूप से उपस्थित रहे।

हमीरपुर : कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की शाखा काले अंब ने नाबार्ड के सहयोग से ग्राम पंचायत नाड़सी के गांव ककड़ियार में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, बचत की आदत तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक ललित कुमार और मेहर चंद विशेष रूप से उपस्थित रहे।

शाखा प्रबंधक ने उपस्थित लोगों को वित्तीय साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज के समय में हर व्यक्ति का बैंकिंग प्रणाली से जुड़ना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से मिलने वाली ऋण सुविधा की जानकारी दी और समय पर ऋण चुकाने के लाभ समझाए। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना तथा महिला समृद्धि योजना सहित अन्य जमा और ऋण योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

ये भी पढ़ें:  केहर सिंह ने जीती शतरंज प्रतियोगिता, नाहन जेल में हुआ आयोजन, 24 बंदियों ने दिखाई प्रतिभा

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाएं। शिविर के दौरान बैंक अधिकारियों ने लोगों की शंकाओं का निवारण भी किया।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More