Home Himachal Kullu भुंतर क्षेत्र में 5 से 10 मार्च तक रहेगा शटडाउन, ये इलाके...

भुंतर क्षेत्र में 5 से 10 मार्च तक रहेगा शटडाउन, ये इलाके होंगे प्रभावित, जानें बोर्ड का शेड्यूल

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के विद्युत उपमंडल भुंतर की ओर से 11 केवी मौहल फीडर में नाग मंदिर के पास नई थ्री फेस एलटी लाइन और एचटी लाइन बिछाने का कार्य निर्धारित किया गया है।

0

कुल्लू : हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के विद्युत उपमंडल भुंतर की ओर से 11 केवी मौहल फीडर में नाग मंदिर के पास नई थ्री फेस एलटी लाइन और एचटी लाइन बिछाने का कार्य निर्धारित किया गया है। इस कार्य के चलते 5 मार्च से 10 मार्च 2026 तक प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। निर्धारित शटडाउन के दौरान भुटटी, वर्कशॉप और नाग मंदिर के आसपास के क्षेत्र शामिल रहेंगे।

इसी क्रम में 11 केवी दियार फीडर से जुड़े एलआईएस हुरला और एलआईएस बाहमीनाला को 2×3.15 एमवीए सब-स्टेशन शाड़ाबाई से 11 केवी का अतिरिक्त फीडर उपलब्ध कराने का कार्य भी तय किया गया है। इसके लिए 5, 6, 9 और 10 मार्च 2026 को सुबह 10:00 बजे से सायं 05.00 बजे तक बगीचा, दियार, कहुधार, त्रैहन, भाटग्रां, बाहमीनाला जरड़, कलहैली, लॉअर कलहैली, कमांद, लॉअर बजौरा, लॉअर हाट और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत बोर्ड ने उपभोक्ताओं से निर्धारित अवधि के दौरान सहयोग की अपील की है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईपीएस और 62 एचपीएस अधिकारियों के तबादले