HomeHimachalMandiपंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली 22 से 30 मार्च तक, 3000 युवा...

पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली 22 से 30 मार्च तक, 3000 युवा होंगे शामिल

तीसरी भारतीय रिजर्व बटालियन पंडोह में 22 मार्च से 30 मार्च तक अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मंडी, कुल्लू और लाहौल स्पिति जिलों के लगभग 3000 युवा भाग लेंगे।

मंडी : तीसरी भारतीय रिजर्व बटालियन पंडोह में 22 मार्च से 30 मार्च तक अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मंडी, कुल्लू और लाहौल स्पिति जिलों के लगभग 3000 युवा भाग लेंगे। भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण के तहत आयोजित इस रैली में युवाओं का ग्राउंड टेस्ट आयोजित किया जाएगा।

इस संबंध में उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने कहा कि भर्ती रैली के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी तथा सेना अधिकारियों को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, यातायात, सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:  नशे के खिलाफ बद्दी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30.950 किलोग्राम भुक्की के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह, आयुक्त नगर निगम रोहित राठौर, एडीएम डॉ मदन कुमार, भर्ती निदेशक कर्नल गौतम निशांत, सहायक आयुक्त कुलदीप पटयाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More