HomeHimachalराज्यसभा चुनाव: हिमाचल से अनुराग शर्मा होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार, आज दाखिल...

राज्यसभा चुनाव: हिमाचल से अनुराग शर्मा होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार, आज दाखिल करेंगे नामांकन

अनुराग शर्मा थोड़ी देर में विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने राज्यसभा की खाली हो रही सीट के लिए कांगड़ा जिला के बैजनाथ से संबंध रखने वाले और जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग शर्मा को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया है। अनुराग शर्मा थोड़ी देर में विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

कांग्रेस हाईकमान के इस फैसले को संगठन के प्रति निष्ठा का सम्मान और क्षेत्रीय संतुलन साधने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। कांगड़ा जिला कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर सक्रिय अनुराग शर्मा लंबे समय से संगठन में भूमिका निभा रहे हैं और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के करीबी माने जाते हैं। अनुराग शर्मा वर्तमान में बीड़ बिलिंग पैरा ग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर की पैरा ग्लाइडिंग चैंपियनशिप का आयोजन करती है। राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा रही है कि वह पहले सुधीर शर्मा के करीबी माने जाते थे, हालांकि सुधीर शर्मा अब भाजपा से विधायक हैं।

ये भी पढ़ें:  जन संकल्प रैली के लिए नाहन से मंडी रवाना हुई HRTC की 26 बसें, सिरमौर में प्रभावित होंगे कई रूट

नामांकन से पहले मुख्यमंत्री सुक्खू विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक करेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में राज्यसभा चुनाव की रणनीति के साथ-साथ मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और सरकार से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होगी। बैठक के तुरंत बाद मुख्यमंत्री की मौजूदगी में अनुराग शर्मा अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। भाजपा की मौजूदा राज्यसभा सांसद इंदू गोस्वामी का कार्यकाल 9 अप्रैल को पूरा हो रहा है। इससे पहले नए सांसद का चुनाव होना है। आज नामांकन भरे जाने है और कल इनकी छंटनी होगी। जरूरत पड़ी तो 16 मार्च को वोटिंग होगी।

ये भी पढ़ें:  नाहन क्षेत्र को CM सुक्खू ने दी 190 करोड़ की सौगात, इन परियोजनाओं के किए उद्घाटन व शिलान्यास
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More