HomeAccidentपच्छाद के मरयोग में सोलन के निजी स्कूल की मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त,...

पच्छाद के मरयोग में सोलन के निजी स्कूल की मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, शिक्षिका सहित 8 बच्चे घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार बस में तकनीकी खराबी के कारण यह बस सड़क से नीचे लुढक गई। बस में 14 से 15 छात्र-छात्राएं और शिक्षक सवार थे। ये बस बच्चों को स्कूल से घर छोड़ने नारग आ रही थी। बस हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और अभिभावक घटनास्थल पर पहुंचे।

सराहां : जिला सिरमौर और सोलन की सीमा के समीप पच्छाद उपमंडल में सोलन के बाल भारती पब्लिक स्कूल की मिनी बस वीरवार दोपहर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे में एक शिक्षिका सहित 8 बच्चे घायल हो गए। घायलों को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल सोलन ले जाया गया। जहां बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि शिक्षिका उपचाराधीन हैं। ये हादसा दाड़ो देवरिया पंचायत के मरयोग के समीप ब्रीयूडी में हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बस में तकनीकी खराबी के कारण यह बस सड़क से नीचे लुढक गई। बस में 14 से 15 छात्र-छात्राएं और शिक्षक सवार थे। ये बस बच्चों को स्कूल से घर छोड़ने नारग आ रही थी। बस हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और अभिभावक घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने सभी घायलों को निजी गाड़ियों से क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया।

ये भी पढ़ें:  देशभक्ति के रंग में रंगे धौण स्कूल के विद्यार्थी, जलियांवाला बाग, अटारी-बाघा बॉर्डर और स्वर्ण मंदिर का दौरा कर लौटे

देर शाम तक सभी विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया। हादसे के बाद अभिभावकों ने स्कूल पर लापरवाही और खराब बस को रूट पर भेजने के आरोप लगाए हैं। जानकारी मिली है कि गत वर्ष भी इसी स्कूल की बस हादसे का शिकार हुई थी।

उधर, पुलिस थाना प्रभारी पच्छाद जय सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही आईओ को मौके पर भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद 7 घायल विद्यार्थियों को सोलन अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि घायल शिक्षिका का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस दुर्घटना का केस दर्ज कर जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें:  एचपीएसईबीएल में डिजिटल सुधारों से प्रदेश को 16.83 करोड़ रुपये की बचत: CM
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More