HomeHimachalShimlaकविंद्र गुप्ता बने हिमाचल के नए राज्यपाल, शिव प्रताप शुक्ल को तेलंगाना...

कविंद्र गुप्ता बने हिमाचल के नए राज्यपाल, शिव प्रताप शुक्ल को तेलंगाना का जिम्मा

जम्मू-कश्मीर के रहने वाले कविंद्र गुप्ता का जन्म 2 दिसंबर 1959 को जम्मू में हुआ। उनकी शुरुआती शिक्षा भी जम्मू में ही हुई। कम उम्र में ही वे सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय हो गए थे। बताया जाता है कि महज 13 वर्ष की आयु में उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़कर सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की।

शिमला/नई दिल्ली : देश में राज्यपालों और उपराज्यपालों के बड़े फेरबदल के बीच हिमाचल प्रदेश को नया राज्यपाल मिल गया है। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के उप राज्यपाल रहे कविंद्र गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार देर रात उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी। नए आदेश के तहत वर्तमान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को तेलंगाना स्थानांतरित किया गया है।

केंद्र सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार लद्दाख में अब दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत तरणजीत सिंह संधू को दिल्ली का नया उपराज्यपाल बनाया गया है। इस फेरबदल के साथ कई अहम संवैधानिक पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल की 16 सदस्यीय हैंडबॉल टीम 54वीं सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए कोलकाता रवाना

जम्मू से शुरू हुआ राजनीतिक सफर
जम्मू-कश्मीर के रहने वाले कविंद्र गुप्ता का जन्म 2 दिसंबर 1959 को जम्मू में हुआ। उनकी शुरुआती शिक्षा भी जम्मू में ही हुई। कम उम्र में ही वे सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय हो गए थे। बताया जाता है कि महज 13 वर्ष की आयु में उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़कर सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की। 1975 में देश में लगाए गए आपातकाल के दौरान उन्होंने विरोध आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई और करीब 13 महीने जेल में भी रहे। इसके बाद उन्होंने संगठनात्मक राजनीति में भी कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं। वे पंजाब में विश्व हिंदू परिषद के सचिव और जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में बरातियों की कार गहरी खाई में गिरी, 2 की मौत, 3 घायल

मेयर से लेकर उपमुख्यमंत्री तक का सफर
कविंद्र गुप्ता का राजनीतिक कद पिछले दो दशकों में लगातार बढ़ता गया। वे वर्ष 2005 से 2010 तक लगातार तीन बार जम्मू नगर निगम के मेयर रहे, जिसे एक रिकॉर्ड माना जाता है। वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने जम्मू की गांधीनगर सीट से जीत दर्ज की। इसके बाद उन्हें जम्मू-कश्मीर विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया। अप्रैल 2018 में भाजपा-पीडीपी गठबंधन सरकार के दौरान उन्हें जम्मू-कश्मीर का उपमुख्यमंत्री बनाया गया।

इसके बाद जुलाई 2025 में उन्हें लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया था और अब उन्हें हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। जल्द ही वे शिमला में पद और गोपनीयता की शपथ लेकर राज्य के संवैधानिक प्रमुख के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।

ये भी पढ़ें:  नशे से काली कमाई करने वाले तस्करों पर सिरमौर पुलिस का शिकंजा, लाखों रुपए की संपत्ति सीज
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More