HomeHimachalSirmaurराजगढ़ के नेरी पुल पर आधी रात पुलिस का बड़ा एक्शन, पिकअप...

राजगढ़ के नेरी पुल पर आधी रात पुलिस का बड़ा एक्शन, पिकअप से पकड़ी शराब की 140 पेटियां

जिला सिरमौर में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने थाना राजगढ़ क्षेत्र में 140 पेटियां शराब बरामद की हैं। मामले में पिकअप चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

राजगढ़ : जिला सिरमौर में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने थाना राजगढ़ क्षेत्र में 140 पेटियां शराब बरामद की हैं। मामले में पिकअप चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि 18 मई की रात प्रभारी पुलिस चौकी यशवंतनगर को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक पिकअप में सोलन की तरफ से नेरी पुल की ओर अवैध शराब लाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ठाकुर ढाबा (नेरी) के पास नाकाबंदी कर पिकअप को रोक लिया।

ये भी पढ़ें:  बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका, बद्दी और नालागढ़ में होंगे कैंपस इंटरव्यू, भरे जाएंगे 143 पद

चालक ने अपनी पहचान संदीप वर्मा (30) निवासी गांव बजोग, डाकघर टाली भूज्जल, तहसील राजगढ़, जिला सिरमौर के रूप में बताई। पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें देसी शराब मार्का संतरा नंबर-1 की 50 पेटियां और अंग्रेजी शराब मार्का रॉयल स्टैग की 90 पेटियां बरामद हुईं। कुल 140 पेटियां शराब मिलने पर चालक से लाइसेंस और परमिट मांगा गया, लेकिन वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

उन्होंने बताया कि इस पर पुलिस थाना राजगढ़ में धारा 39(i)(a) एचपी एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  HRTC कर्मचारियों पर हड़ताल की पाबंदी, कांग्रेस सरकार की तानाशाही का प्रमाण: बिक्रम ठाकुर
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More