Home Crime पांवटा साहिब में 8.75 ग्राम चिट्टे के साथ धरा ये शख्स, एसआईयू...

पांवटा साहिब में 8.75 ग्राम चिट्टे के साथ धरा ये शख्स, एसआईयू नाहन की बड़ी कार्रवाई

इस संबंध में पुलिस थाना पांवटा साहिब में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगामी जांच जारी है।

0

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पांवटा साहिब क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया है और आगामी जांच जारी है। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि एसआईयू नाहन की टीम गश्त और गुप्त सूचनाएं एकत्र करने के लिए इलाके में रवाना मौजूद थी।

इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि मनोज नाम का एक व्यक्ति चिट्टा (स्मैक) बेचने का धंधा काफी समय से कर रहा है। यदि तुरंत उसकी जांच की जाए तो उसके कब्जे से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हो सकता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मनोज कुमार निवासी बड़वास, जिला सिरमौर को चैक किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से कुल 8.75 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

ये भी पढ़ें:  छैला-नेरीपुल-यशवंत नगर-ओच्छघाट सड़क के लिए सैद्धांतिक रूप से 200 करोड़ की स्वीकृति

एसपी ने बताया कि इस संबंध में पुलिस थाना पांवटा साहिब में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगामी जांच जारी है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड प्राप्त करेगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह मादक पदार्थ कहां से लाया था और इसे कहां बेचने की फिराक में था। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पूरे नेटवर्क का पता लगाकर संबंधित गिरोह को भी सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  शारजहां में पैरा एथलीट वीरेंद्र ने 5000 मीटर दौड़ में जीता सोना, नाहन में डीसी ने किया सम्मानित