HomeHimachalश्री रेणुकाजी क्षेत्र के 25 वर्षीय युवक ने नाहन में उठाया ये...

श्री रेणुकाजी क्षेत्र के 25 वर्षीय युवक ने नाहन में उठाया ये खौफनाक कदम, गई जान

सुबह जब मां चाय लेकर उसके कमरे के बाहर पहुंची तो दरवाजा खटखटाने पर भी कोई प्रतिक्रया नहीं मिली। इसके बाद जोर से धक्का देकर दरवाजा खोला तो अंदर का मंजर देख मां सन्न रह गई।

नाहन : जिला मुख्यालय नाहन के शांति संगम (झंडा मोड़) में श्री रेणुकाजी क्षेत्र के 25 वर्षीय एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान पवन कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी दाना, डाकघर बड़ग, तहसील संगड़ाह के रुप में हुई है।

जानकारी के अनुसार पवन कुमार जिला मंडी में पिछले कुछ समय से एक ठेकेदार से पास बिजली के पोल लगाने का कार्य करता था। करीब 5 दिन पहले ही वह दिवाली पर घर आया था। मौजूदा समय में उसका परिवार शहर के शांति संगम में रह रहा है।

गत रात पवन की मां ने खिचड़ी बनाई और खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह जब मां चाय लेकर उसके कमरे के बाहर पहुंची तो दरवाजा खटखटाने पर भी कोई प्रतिक्रया नहीं मिली। इसके बाद जोर से धक्का देकर दरवाजा खोला तो अंदर का मंजर देख मां सन्न रह गई।

ये भी पढ़ें:  यहां मड़ेगो के साथ शुरू हुआ दिवाली का पांच दिवसीय पर्व, लजीज व्यंजनों से महकी घाटी

इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और टीन की छत्त के नीचे स्पोटिंग पाइप से बंधे फंदे से लटके शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेजा।

पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए। प्रारंभिक जांच और परिजनों के बयान के अनुसार करीब एक साल पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। उसकी तीन साल की बच्ची भी है, जिसे वह काफी प्यार करता था।

इसके बाद वह डिप्रेशन में रहने लगा। फिलहाल, पुलिस तमाम पहलुओं से मामले की जांच में जुटी है। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस नियमानुसार कार्रवाई अमल में ला रही है।

ये भी पढ़ें:  डॉ. बिंदल ने कांग्रेस सरकार को घेरा, तीन साल के कार्यों का मांगा ब्यौरा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More