HomeHimachalHamirpurमुख्यमंत्री के निर्देश पर पनसाई के परिवार की समस्या हल करने SDM...

मुख्यमंत्री के निर्देश पर पनसाई के परिवार की समस्या हल करने SDM के साथ पहुंचे विभिन्न विभागों के अधिकारी

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के विशेष निर्देश पर पहुंचे एसडीएम ने शिकायतकर्ता वीना देवी, उनके परिजनों और गांववासियों के साथ व्यापक चर्चा की।

नादौन : ग्राम पंचायत पनसाई के गांव छोटा बल्ह में मुख्य बस्ती से काफी दूर बने एक नए मकान में बिजली और पानी के कनेक्शन के संबंध में चल रहे विवाद के समाधान के लिए एसडीएम निशांत शर्मा सोमवार को एक बार फिर बिजली बोर्ड, जल शक्ति विभाग, लोक निर्माण और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के विशेष निर्देश पर पहुंचे एसडीएम ने शिकायतकर्ता वीना देवी, उनके परिजनों और गांववासियों के साथ व्यापक चर्चा की।

एसडीएम ने बताया कि सहायक अभियंता (एचपीएसईबी), सहायक अभियंता (लोक निर्माण विभाग), नायब तहसीलदार कांगू और अन्य कर्मचारियों के साथ संयुक्त रूप से मौके का निरीक्षण किया गया है। उक्त निरीक्षण की संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट तैयार की गई है, जिसमें उन भूमि मालिकों का विवरण भी दिया गया है जिनकी भूमि से होकर प्रस्तावित बिजली के तार और पानी की पाइपलाइन गुजरनी है।

ये भी पढ़ें:  19 साल की नवविवाहिता की पीलिया से पीजीआई चंडीगढ़ में मौत, हालात चिंताजनक, लोगों में दहशत का माहौल

एसडीएम ने बताया कि संबंधित भूमि मालिकों के अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने के बाद विद्युत लाइन और पाइपलाइन बिछाई जा सकती है। बिजली बोर्ड और जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट में संलग्न सूची के अनुसार संबंधित भूमि मालिकों के साथ अतिशीघ्र मध्यस्थता बैठक करें, ताकि इस विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान निकाला जा सके। तत्पश्चात नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए यथाशीघ्र कार्य प्रारंभ करने के लिए कदम उठाए जाएं, जिससे आवेदक को बिजली एवं पानी की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।
साथ ही बल्ह गांव में पेयजल आपूर्ति में आ रही समस्या को भी अतिशीघ्र दूर करें।

ये भी पढ़ें:  नशे की समस्या पर बच्चों से सीधा संवाद करेंगी DC गंधर्वा राठौड़, 12 जून को बचत भवन में होगा कार्यक्रम

उन्होंने कहा कि इस विवाद को जल्द ही सुलझा कर संबंधित परिवार को बिजली और पानी के कनेक्शन जारी कर दिए जाएंगे। एसडीएम ने मौके पर उपस्थित सभी ग्रामीणों से भी सहयोग की अपील की। जिन लाेगों को विद्युत और पाइप लाइन के संबंध में आपत्ति है, उनसे भी सहमति प्राप्त करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बिजली व पानी मुख्यमंत्री की मुख्य प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर लगातार दो दिन छोटा बल्ह गांव पहुंचकर सर्वसम्मति बनाने का प्रयास किया गया।

ये भी पढ़ें:  राष्ट्रीय आइस स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए सीएम ने रवाना किया 60 खिलाड़ियों का दल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More