HomeHimachalSirmaurटिटीयाना से अलग बने लाणी पंचायत, मांग को लेकर मुख्यमंत्री सुक्खू और...

टिटीयाना से अलग बने लाणी पंचायत, मांग को लेकर मुख्यमंत्री सुक्खू और उद्योग मंत्री को सौंपा ज्ञापन

क्लब के सदस्यों ने बताया कि पंचायत टिटीयाना का क्षेत्र बहुत बड़ा है, जिसके कारण लोगों को विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है।

नाहन : जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र की पंचायत टिटीयाना को अलग कर नई पंचायत लाणी बनाने की मांग को लेकर अंबेडकर युवा क्लब लाणी के सदस्यों ने गत दिन मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान को ज्ञापन सौंपा।

क्लब के सदस्यों ने बताया कि पंचायत टिटीयाना का क्षेत्र बहुत बड़ा है, जिसके कारण लोगों को विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि पंचायत के बड़े भौगोलिक क्षेत्र और जनसंख्या के चलते प्रशासनिक कार्यों में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

प्रतिनिधिमंडल ने उद्योग मंत्री से आग्रह किया कि क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और जनसंख्या को देखते हुए पंचायत टिटीयाना को अलग कर नई पंचायत लाणी घोषित की जाए, ताकि स्थानीय लोगों को प्रशासनिक सुविधाएं और विकास कार्यों का लाभ समय पर मिल सके।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में भारी बारिश का यलो अलर्ट, जानें मौसम का ताजा अपडेट

उन्होंने बताया कि मंत्री ने उनकी मांग को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि इस विषय को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा और इसे प्राथमिकता के साथ आगामी अधिसूचना में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल में डॉ. रमेश चौहान, तुलसी राम, जीत सिंह, सूरत सिंह, आत्मा राम, सुरेश कुमार, मोहि राम, प्रदीप सिंह, वीरेंद्र सिंह, मदन सिंह, मुकेश, रघुवीर सिंह, कुंदन सिंह, प्रकाश चंद, मनोज चौहान, अनिल और अन्य सदस्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  दोस्त ही निकला कातिल, सिरमौर पुलिस ने सुलझाई इंजीनियर जितेंद्र सिंह की मौत की गुत्थी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More