Home Himachal भाजपा को झटका! सोलन में मंडल उपाध्यक्ष समेत 50 कार्यकर्ता कांग्रेस में...

भाजपा को झटका! सोलन में मंडल उपाध्यक्ष समेत 50 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल, सिरमौर में भी चार परिवारों ने बदला पाला

सोलन में भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह काला अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए, जबकि सिरमौर जिले के श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के सैनधार इलाके की ग्राम पंचायत कोटला मोलर में चार परिवारों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

0

सोलन/नाहन : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को सोमवार को संगठनात्मक मजबूती मिली, जब सोलन और सिरमौर जिलों में कई लोगों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। सोलन में भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह काला अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए, जबकि सिरमौर जिले के श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के सैनधार इलाके की ग्राम पंचायत कोटला मोलर में चार परिवारों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस ने सभी लोगों का विधिवत पार्टी में स्वागत किया।

सोलन में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल के बेटे और कांग्रेस नेता कर्नल संजय शांडिल ने गुरविंदर सिंह काला और उनके साथ आए करीब 50 कार्यकर्ताओं को विधिवत कांग्रेस परिवार में शामिल करवाया। इस मौके पर कर्नल संजय शांडिल ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में हर कार्यकर्ता की भावनाओं का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रयास में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश ठाकुर की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम में एडवोकेट पीडी सूद, रविंद्र ठाकुर (रिटायर्ड एसपी बीएसएफ), शोभित बहल, सौरभ पॉल, मनीष लंबरदार, दीपक अत्री, राजेश ठाकुर, जयप्रकाश, सचिन और अन्य नेता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में मंच संचालन करेंगे महेंद्र हाब्बी, 20 राज्यों के लोक कलाकार बिखेरेंगे अपनी संस्कृति की झलक

इस दौरान कांग्रेस में शामिल होने वालों में मंडल उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह काला के साथ राजविंदर कौर, मनोज ठाकुर, संतोष, पूनम देवी, कुलदीप सिंह, सुरिंदर सिंह, मोहन ठाकुर, अमन सिंह, भूपेंद्र सिंह, जय दत्त शर्मा, महेंद्र, सुमन, संजीव भारद्वाज, दिवेंद्र सिंह, राज कुमार, जोगिंदर सिंह, राज कुमार, तरसेम भारद्वाज, अमर सिंह, रमेश शर्मा, आशा ठाकुर, ईश्वर दत्त, राजीव भारद्वाज, शांता देवी, प्रेम कुमार, राजेंद्र शर्मा, राम देई, अनूप कुमार, आशु रानी, नेक राम, गुरदयाल सिंह, सुषमा, राधा देवी, सावित्री, वीणा देवी, वंदना, सुनीता, रीता, मंजू देवी, नीरू द्विवेदी, रीता देवी, संगीता देवी, सीता, आशीष कुमार, प्रशांत कुमार, मेध राम, गोपाल चंद, नागेंद्र और चेतन मेहता शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:  माजरा में स्कूटी सवार युवकों को वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत दूसरा घायल

इस मौके पर गुरविंदर सिंह काला ने भाजपा पर आम कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सिरीनगर पंचायत को नगर पंचायत बनाए जाने के मुद्दे को लेकर वह कई बार भाजपा के शीर्ष नेताओं से प्रतिनिधिमंडल के साथ मिले, लेकिन उनकी मांग को नजरअंदाज किया गया। उन्होंने बताया कि सोलन के विधायक और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने उन्हें आश्वासन दिया है कि कंडाघाट नगर पंचायत को दो हिस्सों में बांटकर कंडाघाट और सिरीनगर पंचायतें बनाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा हुआ तो लगभग 200 लोग मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल होंगे।

वहीं, जिला सिरमौर के श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के सैनधार इलाके की ग्राम पंचायत कोटला मोलर में देवेंद्र शर्मा, संतराम शर्मा, कुलानंद शर्मा और सदानंद शर्मा सहित चार परिवारों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा। सभी ने कांग्रेस की विचारधारा पर विश्वास जताते हुए पार्टी के साथ काम करने की बात कही।

ये भी पढ़ें:  नगर परिषद ने 20 बेसहारा पशु भेजे काऊ सेंचुरी, नाहन शहर में सड़कों से जा रहे पकड़े

इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि वह सभी साथियों का कांग्रेस परिवार में हार्दिक स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों का कांग्रेस की नीतियों और जनहित की सोच से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ना गर्व की बात है। उनके अनुसार नए लोगों के जुड़ने से संगठन और अधिक मजबूत होगा। सभी मिलकर क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे।