होमHimachalShimlaशिमला में नए राज्यपाल कविंद्र गुप्ता का गर्मजोशी से स्वागत, कल 30वें...

शिमला में नए राज्यपाल कविंद्र गुप्ता का गर्मजोशी से स्वागत, कल 30वें राज्यपाल के रूप में लेंगे शपथ

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्यपाल (नामित) और उनकी धर्मपत्नी बिंदु गुप्ता को हिमाचली टोपी, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मीडिया से बातचीत करते हुए कविंद्र गुप्ता ने कहा कि वे समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर हिमाचल प्रदेश के कल्याण और प्रगति के लिए कार्य करेंगे।

शिमला : राज्यपाल (नामित) कविंद्र गुप्ता और उनकी धर्मपत्नी बिंदु गुप्ता का सोमवार शाम शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी और उत्साह के साथ स्वागत किया गया। कविंद्र गुप्ता 10 मार्च, 2026 को प्रातः 11ः45 बजे हिमाचल प्रदेश के 30वें राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, विधायकगण, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी, विश्वविद्यालयों के कुलपति, राज्य सरकार के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा अन्य गणमान्य नागरिकों ने लोक भवन में राज्यपाल (नामित) का स्वागत किया।

ये भी पढ़ें:  ऊना को मिलेगा प्रदेश का पहला ऑटोमेटिड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक व ट्रैफिक पार्क, उपमुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्यपाल (नामित) और उनकी धर्मपत्नी बिंदु गुप्ता को हिमाचली टोपी, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मीडिया से बातचीत करते हुए कविंद्र गुप्ता ने कहा कि वे समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर हिमाचल प्रदेश के कल्याण और प्रगति के लिए कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘हम सब मिलकर हिमाचल प्रदेश के बेहतर भविष्य के लिए आगे बढ़ेंगे। संभवतः मैं सात महीनों के भीतर इस प्रकार का पदोन्नयन प्राप्त करने वाला पहला व्यक्ति हूं। राज्यपाल के रूप में सेवा करना एक बड़ी जिम्मेदारी और चुनौती है, जिसे मैं पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करूंगा।’ यह स्वागत समारोह राज्य के लोगों और नेतृत्व द्वारा राज्यपाल (नामित) का शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व हार्दिक अभिनंदन और सद्भावना का प्रतीक रहा।

ये भी पढ़ें:  नगर पंचायत राजगढ़ में नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More