HomeSportsघटाईक ब्रदर्स घंडूरी ने जीता क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब, शिक्षक अरूण रहे...

घटाईक ब्रदर्स घंडूरी ने जीता क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब, शिक्षक अरूण रहे मुख्य अतिथि

हरिपुरधार|
नौहराधार के घंडूरी में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताब पर घटाईक ब्रदर्स घंडूरी ने कब्जा जमाया, जबकि शमोगा उपविजेता बना. कार्यक्रम के समापन अवसर पर क्षेत्र के समाजसेवी एवं शिक्षक अरूण कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की.

4 दिवसीय इस प्रतियोगिता में 40 टीमों ने हिस्सा लिया. घटाईक बद्रर्स घंडूरी द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता खेलेगा युवा तो नशे से दूर रहेगा युवा थीम पर आधारित रही. प्रतियोगिता में नीतिन चौहान को बेस्ट प्लेयर के खिताब से नवाजा गया, जबकि बेस्ट बॉलर मिंटू और बेस्ट फील्डर गोविंदा रहे.

इस मौके पर मुख्यातिथि ने विजेता और उपविजेता टीमों के साथ साथ खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया और सभी से नशे से दूर रहने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में नशा सबसे बड़ी चुनौती है. खेलों के माध्यम से ही युवा इस बुराई से दूर रह सकते हैं.

ये भी पढ़ें:  रॉयल पैलेस नाहन में महाराजा राजेंद्र प्रकाश की स्मृति में समाज की इन विभूतियों को मिला सम्मान
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More