HomeBreakingHRTC का कंडक्टर सस्पेंड, बस में मिली थी व्यक्ति की लाश, जानें...

HRTC का कंडक्टर सस्पेंड, बस में मिली थी व्यक्ति की लाश, जानें क्या है पूरा मामला

कंडक्टर को सस्पेंड करने के बाद उसका हेडक्वार्टर नाहन फिक्स कर दिया है. इस मामले की जांच अब सेक्शन अधिकारी करेंगे.

नाहन|
HRTC के नाहन डिपो में सेवाएं दे रहे एक कंडक्टर को निगम प्रबंधन ने सस्पेंड कर दिया है. आरोपी कंडक्टर गत दिनों ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में धुत्त मिला था. मामले का खुलासा तब हुआ जब बस में एक व्यक्ति अचेत हालत में मिला, जिसे बाद में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. इस बीच कंडक्टर को नशे की हालत में देखते हुए पुलिस ने उसकी मेडिकल जांच करवाई. इसी रिपोर्ट के आधार पर निगम प्रबंधन ने आरोपी पर सस्पेंशन की गाज गिराई है. प्रबंधन ने उक्त कंडक्टर का हेडक्वार्टर नाहन फिक्स कर दिया है.

ये था पूरा मामला
जानकारी के अनुसार कंडक्टर नाहन डिपो के अंधेरी-चंडीगढ़ रूट पर सेवाएं दे रहा था. 7 जनवरी को ये बस अपने निर्धारित रूट पर शाम के वक्त ददाहू से अंधेरी जा रही थी. अंधेरी पहुंचने पर ड्राइवर-कंडक्टर बस को खड़ी कर सोने के लिए निकल गए. इस बस में संगड़ाह से सटे क्षेत्र का निवासी रमेश चंद भी सवार था, जो अपने गंतव्य स्टेशन पर न उतरकर अंधेरी पहुंच गया था. बस में सवारी होने की भनक ड्राइवर कंडक्टर को भी नहीं लगी. हो सकता है कि सवारी सीट पर सोई थी, जिस कारण उसके बस में होने का पता नहीं चला.

ये भी पढ़ें:  दभोटा पुलिस का मानवीय चेहरा, मानसिक रूप से अस्वस्थ लापता महिला को परिवार से मिलवाया

अगले दिन बस चंडीगढ़ के लिए अंधेरी से चली. अगले स्टेशनों पर बस सवारियों से भरने लगी तो पता चला कि एक व्यक्ति बस में अचेत अवस्था में है. बस ददाहू पहुंची तो अचेत हालत में मिले व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस बीच पुलिस ने बस के कंडक्टर का मेडिकल भी कराया. साथ विभागीय जांच भी की गई. मेडिकल रिपोर्ट में शराब की पुष्टि होने के बाद निगम ने उसे सस्पेंड कर दिया है.

मामले की पुष्टि निगम के आरएम अंशित शर्मा ने की है. उन्होंने बताया कि प्रबंधन ने कंडक्टर दौलतराम को सस्पेंड करने के बाद उसका हेडक्वार्टर नाहन फिक्स कर दिया है. उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच अब सेक्शन अधिकारी करेंगे.

ये भी पढ़ें:  संस्कृत विद्यार्थियों के लिए रोजगार के सुनहरे अवसर, नाहन महाविद्यालय में हुआ ये खास व्याख्यान
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More