Home Himachal Solan आल्टो कार और ट्रक से हो रही थी अफीम और चरस की...

आल्टो कार और ट्रक से हो रही थी अफीम और चरस की तस्करी, नाकेबंदी के दौरान एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

इस मामले में पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कार का चालक अंधेरे का फायदा उठाकर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया है। एनडीपीएस एक्ट में पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।

0

सोलन : दाड़लाघाट क्षेत्र में सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे की बड़ी खेप बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कार का चालक अंधेरे का फायदा उठाकर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया है। एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।

एसपी सोलन तिरूमलाराजू एसडी वर्मा ने बताया कि जिला पुलिस की एसआईयू टीम दाड़लाघाट क्षेत्र में गश्त और अपराधों की रोकथाम के लिए मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति लंबे समय से चरस और अफीम की तस्करी में संलिप्त है और वह रामपुर की ओर से एक आल्टो कार में एक ट्रक को पायलट करते हुए दाड़लाघाट की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कराड़ाघाट के समीप नाकेबंदी कर दी।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के पारिस का राष्ट्रीय हैंडबॉल में चयन, 69वें नेशनल गेम्स में राजस्थान में करेगा हिमाचल का प्रतिनिधित्व

इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध आल्टो कार और ट्रक को चेकिंग के लिए रोका। पुलिस को देखते ही आल्टो कार का चालक अपना वाहन मौके पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए जंगल की ओर भाग गया। पुलिस ने दोनों वाहनों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान आल्टो कार से 935 ग्राम अफीम बरामद हुई, जबकि ट्रक से 1.980 किलोग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने ट्रक चालक को मौके पर ही नियमानुसार गिरफ्तार किया। इस संबंध में पुलिस थाना दाड़लाघाट में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है और दोनों वाहनों को जब्त कर पुलिस कब्जे में ले लिया गया है।

ये भी पढ़ें:  विक्रमबाग के कौंथरो में महिला की बेरहमी से पिटाई, बरसाए डंडे, बुआ सहित 3 के खिलाफ केस

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी को 11 मार्च 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना दाड़लाघाट में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक अन्य मामला भी पहले से दर्ज है। मौके से फरार हुए दूसरे आरोपी की तलाश के लिए पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  चिट्टे के आरोपी पुलिस रिमांड पर भेजे, घर की दीवारों पर लिखे मिले थे पुलिस के खिलाफ अपशब्द