HomeHimachalSirmaurDC सिरमौर की अपील: जिले में एलपीजी सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध,...

DC सिरमौर की अपील: जिले में एलपीजी सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध, अनावश्यक भंडारण न करें

उन्होंने कहा कि यदि किसी उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की आपूर्ति में अनावश्यक देरी या किसी समस्या का सामना करना पड़े तो संबंधित गैस एजेंसी या जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एंव उपभोक्ता मामले सिरमौर के दूरभाष नंबर 01702-222558 पर संपर्क कर सकते हैं।

नाहन : डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में संचालित सभी गैस एजेंसियों में पर्याप्त मात्रा में घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध हैं और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने बताया कि मध्य-पूर्व एशिया मे जारी अतंरराष्ट्रीय संघर्ष की खबरों के कारण पूरे प्रदेश सहित जिला सिरमौर में भी एलपीजी की उपलब्धता को लेकर कुछ अफवाहें फैल रही हैं।

उन्होंने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण न करें। उन्होंने कहा कि आवश्यकता के अनुसार ही गैस सिलेंडर बुक करवाएं। उपभोक्ता अपने घरेलू गैस सिलेंडरों की बुकिंग विभिन्न माध्यमों जिसमें एसएमएस (SMS), मोबाइल एप (Mobile App), मिस्ड काॅल (Missed call) और ओएमसी वेबसाइट (OMC website) पर जाकर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  नाहन, नालागढ़, मोहाल और रोहड़ू में स्थापित होंगे नए दूध प्रसंस्करण संयंत्र, डिजीटल होगा लेनदेन

डीसी ने समस्त गैस एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि वह उपभोक्ताओं को निर्धारित समय के भीतर गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें, ताकि आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे़। उन्होंने कहा कि यदि किसी उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की आपूर्ति में अनावश्यक देरी या किसी समस्या का सामना करना पड़े तो संबंधित गैस एजेंसी या जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एंव उपभोक्ता मामले सिरमौर के दूरभाष नंबर 01702-222558 पर संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  नाहन कालेज में कौशल विकास की अनूठी पहल, लकड़ी के बुरादे से रंगोली के रंग तैयार करना सीखे विद्यार्थी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More