HomeHimachalUnaस्कूल वर्दी के लिए पात्र विद्यार्थियों को मिलेंगे 600 रुपये, डीबीटी के...

स्कूल वर्दी के लिए पात्र विद्यार्थियों को मिलेंगे 600 रुपये, डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खाते में होंगे ट्रांसफर

प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार यह लाभ सभी छात्राओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और बीपीएल वर्ग के विद्यार्थियों को प्रदान किया जाएगा। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से सीधे विद्यार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाएगी।

ऊना : उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना सोमलाल धीमान ने जानकारी देते हुए बताया की कक्षा पहली से आठवीं तक के अध्ययनरत पात्र विद्यार्थियों को स्कूल वर्दी के लिए 600 रुपये सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह राशि वर्ष 2025–26 के लिए सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रदान की जा रही है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार यह लाभ सभी छात्राओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और बीपीएल वर्ग के विद्यार्थियों को प्रदान किया जाएगा। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से सीधे विद्यार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाएगी।

उप निदेशक सोमलाल ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कक्षा पहली से आठवीं तक के पात्र विद्यार्थियों के बैंक खाते खुलवाने और उन्हें क्रियाशील बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। यदि किसी विद्यार्थी का बैंक खाता सक्रिय नहीं है, तो उसे संबंधित बैंक से शीघ्र सक्रिय करवाया जाए, ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी इस योजना के प्रत्यक्ष लाभ से वंचित न रह जाए।

ये भी पढ़ें:  महिलाओं को 1 करोड़ तक की प्रॉपर्टी खरीद पर सिर्फ 4% स्टांप ड्यूटी, राजस्व सिस्टम भी होगा पूरी तरह डिजिटल

इसके अतिरिक्त सभी खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि उपरोक्त श्रेणियों के सभी विद्यार्थियों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से 600 रुपये की निर्धारित राशि प्रदान करने की पुष्टि प्रमाण-पत्र के माध्यम से की जाए।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More