HomeAccidentबरोटीवाला में सड़क हादसे में यूपी के युवक की दर्दनाक मौत, चालक...

बरोटीवाला में सड़क हादसे में यूपी के युवक की दर्दनाक मौत, चालक मौके से फरार, पुलिस जांच में जुटी

औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में हुए सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा एलिना कंपनी के पास हुआ, जहां एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसके बाद वाहन चालक मौके से गाड़ी सहित फरार हो गया।

बरोटीवाला : औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में हुए सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा एलिना कंपनी के पास हुआ, जहां एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसके बाद वाहन चालक मौके से गाड़ी सहित फरार हो गया। पुलिस ने हादसे का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार थाना बरोटीवाला के अंतर्गत एलिना कंपनी के पास अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल नंबर HP12C-1150 को टक्कर मार दी। इस दौरान मोटरसाइकिल पर चालक अंकुर पाठक पुत्र निवास पाठक, निवासी गांव मडार विढवालिया, डाकखाना लक्ष्मी गंज, तहसील पडरोना, जिला कुशीनगर, उत्तर प्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद तुरंत उसे उपचार के लिए सीएचसी बद्दी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में फिर करवट लेगा मौसम! बारिश, तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट, जानें 20 अप्रैल तक मौसम का हाल

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं के तहत थाना बरोटीवाला में मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच जारी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More