HomeHimachalSirmaur@Nahan: झाड़ियों में छिपकर लगा रहा था चिट्टे का इंजेक्शन, अचानक पहुंची...

@Nahan: झाड़ियों में छिपकर लगा रहा था चिट्टे का इंजेक्शन, अचानक पहुंची पुलिस और पकड़ा गया

नाहन में पुलिस ने एक युवक के कब्जे से सिरिंज और अन्य सामान बरामद किया है। ये आरोपी झाड़ियों में छिपकर बैठा था, जहां पुलिस ने उसे मौके पर दबोच लिया। शहर की कच्चा टैंक पुलिस ने ये कार्रवाई गश्त के दौरान अमल में लाई।

नाहन : जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में पुलिस ने एक युवक के कब्जे से सिरिंज और अन्य सामान बरामद किया है। ये आरोपी झाड़ियों में छिपकर बैठा था, जहां पुलिस ने उसे मौके पर दबोच लिया। शहर की कच्चा टैंक पुलिस ने ये कार्रवाई गश्त के दौरान अमल में लाई। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गत दिन पुलिस चौकी कच्चा टैंक की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मिल्क चिलिंग प्लांट कांशीवाला ग्राउंड के पास झाड़ियों में एक व्यक्ति छिपा हुआ दिखाई दिया। शक के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शुभम निवासी मोगीनंद, थाना कालाअंब, जिला सिरमौर बताया। उसने पुलिस को बताया कि वह चिट्टा (हेरोइन) का आदी है और उसने अभी-अभी प्लास्टिक सिरिंज के माध्यम से चिट्टा इंजेक्ट किया है।

ये भी पढ़ें:  विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मियों की मांगों और समस्याओं पर मनाली में मंथन, मांगा समाधान

एसपी ने बताया कि पुलिस ने उसके कब्जे से एक प्लास्टिक सिरिंज, एक प्लास्टिक बोतल और ढक्कन बरामद किया। इस संबंध में पुलिस थाना नाहन में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More