HomeEducationजर्जर हालत में शिलाई क्षेत्र के इन स्कूलों के कमरे, उपनिदेशक की...

जर्जर हालत में शिलाई क्षेत्र के इन स्कूलों के कमरे, उपनिदेशक की अगुवाई में निरीक्षण, समिति ने लिया ये फैसला

निरीक्षण के दौरान सात कमरों की हालत अत्यंत जर्जर पाई गई, जिन्हें असुरक्षित घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

शिलाई : जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शिक्षा खंड रोनहाट में स्कूल भवनों की जर्जर स्थिति को लेकर गठित समिति ने गुरुवार को चार विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सात कमरों की हालत अत्यंत जर्जर पाई गई, जिन्हें असुरक्षित घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस संयुक्त निरीक्षण में शिक्षा उपनिदेशक एलिमेंट्री राजीव ठाकुर, शिक्षा खंड अधिकारी रोनहाट नीलम ठाकुर, हिमाचल लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अनिल ठाकुर, समग्र शिक्षा के कनिष्ठ अभियंता मोहन सिंगटा, संबंधित पाठशालाओं के एसएमसी अध्यक्ष और पाठशाला प्रभारी सहित कार्यालय अधीक्षक गगनदीप उपस्थित रहे। समिति ने स्कूल भवनों की स्थिति का मौके पर जाकर विस्तृत निरीक्षण किया।

ये भी पढ़ें:  नाहन में मनाया पेंशनर्स दिवस, सोलंकी बोले- बुजुर्गों का अनुभव और उनका मार्गदर्शन समाज की सबसे बड़ी पूंजी

शिक्षा उपनिदेशक एलीमेंट्री राजीव ठाकुर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान राजकीय प्राथमिक पाठशाला हकायना में दो कमरों, राजकीय प्राथमिक पाठशाला बोंच में दो कमरों, राजकीय प्राथमिक पाठशाला अजरोली में एक कमरे और राजकीय प्राथमिक पाठशाला जरवा में दो कमरों की हालत बेहद जर्जर पाई गई। समिति ने संयुक्त निरीक्षण के बाद इन सभी कमरों को असुरक्षित घोषित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई अमल में लाने का निर्णय लिया।

उन्होंने बताया कि समिति द्वारा तैयार की गई विस्तृत रिपोर्ट निदेशक स्कूल शिक्षा हिमाचल प्रदेश को भेजी जाएगी। स्वीकृति मिलने के बाद इन जर्जर कमरों को गिराया जाएगा और आवश्यकता के अनुसार नए कमरों के निर्माण के लिए बजट की मांग की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  1905 का दर्द याद! भूकंप के संभावित खतरे से निपटने और जागरूकता को लेकर सिरमौर प्रशासन ने करवाई मॉक ड्रिल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More