HomeHimachalपुरूवाला में एक कंपनी मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस, नकदी और...

पुरूवाला में एक कंपनी मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस, नकदी और गाड़ी लेकर फरार होने का आरोप

जिला सिरमौर के पुरुवाला थाना क्षेत्र में एक कंपनी मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार आरोपी कंपनी मालिक नकदी, कंपनी के महत्वपूर्ण दस्तावेज और वाहन लेकर फरार हो गया।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पुरुवाला थाना क्षेत्र में एक कंपनी मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार आरोपी कंपनी मालिक नकदी, कंपनी के महत्वपूर्ण दस्तावेज और वाहन लेकर फरार हो गया।

पांवटा साहिब के नारीवाला स्थित यमुना बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड के लेखाकार मोहित कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनकी कंपनी को M/S K.M Engineering Solution नामक कंपनी मशीनरी, स्पेयर पार्ट्स और कच्चा माल सप्लाई करती थी। उक्त कंपनी के मालिक कावेश मल्होत्रा निवासी गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) हैं।

शिकायत में बताया गया है कि उनकी कंपनी द्वारा M/S K.M Engineering Solution को कुल 4,33,81,569 रुपये का भुगतान किया गया, जबकि बदले में कंपनी की ओर से 3,66,93,114 रुपये की सप्लाई दी गई। इस प्रकार 66,88,455 रुपये की राशि शेष रह गई। आरोप है कि 1 मार्च 2026 को कावेश मल्होत्रा अपने साथी ललित कुमार श्रीवास्तव निवासी बरेली (उत्तर प्रदेश) के साथ दो लाख रुपये नकद, कंपनी के महत्वपूर्ण कागजात और कंपनी की गाड़ी नंबर HP17G-1408 लेकर फरार हो गया। इस पर पुलिस थाना पुरुवाला में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है।

ये भी पढ़ें:  मौसम फिर बदलेगा तेवर! अगले 48 घंटे हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट, कहां बरसेंगे बादल... जानें पूरा अपडेट

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में थाना पुरुवाला में धारा 316(2) और 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More