Home Himachal 15 मार्च को सिरमौर आएंगे डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, पहले देव...

15 मार्च को सिरमौर आएंगे डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, पहले देव दर्शन, फिर करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

इस अवसर पर प्रदेश के उद्योग, श्रम एवं रोजगार और संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान भी उपमुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहेंगे और कार्यक्रम में भाग लेंगे।

0

नाहन : प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 15 मार्च 2026 को जिला सिरमौर के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह शिलाई विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री सबसे पहले पश्मी में चालदा महासू महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इसके बाद वह शिलाई विधानसभा क्षेत्र के टिंबी में सुबह 11 बजे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

इस अवसर पर प्रदेश के उद्योग, श्रम एवं रोजगार और संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान भी उपमुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहेंगे और कार्यक्रम में भाग लेंगे।

ये भी पढ़ें:  एंटी-चिट्टा अभियान के तहत मंडी जिला की अति संवेदनशील पंचायतों में हुईं बैठकें, तैयार की रणनीति