Home Crime कंपनी के प्लांट से कॉपर गायब… CCTV ने खोला राज, बद्दी पुलिस...

कंपनी के प्लांट से कॉपर गायब… CCTV ने खोला राज, बद्दी पुलिस ने 24 वर्षीय कर्मचारी दबोचा

आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए गए हैं। मामले की आगामी जांच जारी है।

0

बीबीएन : बद्दी में एक कंपनी से कॉपर चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला 15 मार्च 2026 को पुलिस थाना बद्दी में दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता राजेश कुमार मीणा पुत्र स्वर्गीय रामफूल मीणा निवासी गांव आम का जाहरा, तहसील नादोती, जिला करौली (राजस्थान), जो वर्तमान में माइक्रोटेक इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत हैं, ने पुलिस को शिकायत दी थी।

शिकायत के अनुसार कंपनी के मोल्डिंग प्लांट में कॉपर की मात्रा कम पाई गई, जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। जांच में सामने आया कि 28 फरवरी 2026 की रात कंपनी कर्मचारी विक्की और बस नंबर CH01TA2849 के चालक संजू के साथ एक अन्य व्यक्ति कॉपर चोरी कर बस में डालते हुए दिखाई दिए। आरोपियों ने चोरी किया हुआ सामान बस में डालकर सुबह शिफ्ट आउट के समय बाहर ले गए।

ये भी पढ़ें:  गुमशुदगी के 9वें दिन क्षत-विक्षत हालत में मिला 24 साल के युवक का शव

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पुलिस ने विक्की कुमार (24) निवासी गांव व डाकघर बागी, तहसील मन्यारी, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार), हाल निवासी गांव अंबोटा, शिवलोट्री टेंपल के पास, टकसाल, जिला सोलन को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए गए हैं। मामले की आगामी जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  भुवनेश्वर में हिमाचल प्रदेश की संस्कृति और टूरिज्म पर चर्चा, हिमाचली नाटी ने मोहा सबका मन