Home Himachal Solan नालागढ़ में फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी पुलिस हिरासत...

नालागढ़ में फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी पुलिस हिरासत में, देसी कट्टा और कारतूस का खोल भी बरामद

जानकारी मिली है कि आरोपी दिशांत उर्फ दिशु और घायल अमीर खान आपस में मित्र थे। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद आरोपी ने अमीर पर देसी कट्टे से फायर कर दिया।

0

नालागढ़ : जिला सोलन के नालागढ़ में फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को बद्दी पुलिस ने वारदात के मात्र एक घंटे के भीतर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया देसी कट्टा और कारतूस का खोल भी बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान के निर्देशानुसार गठित विशेष टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की।

मामले के अनुसार 17 मार्च को पुलिस थाना नालागढ़ के अंतर्गत वार्ड नंबर 2 में फायरिंग की घटना सामने आई थी। जानकारी मिली है कि आरोपी दिशांत उर्फ दिशु और घायल अमीर खान आपस में मित्र थे। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद आरोपी ने अमीर पर देसी कट्टे से फायर कर दिया।

ये भी पढ़ें:  @Sirmaur: घर में छिपाकर रखी थी पिस्टल, 2 मैगजीन के साथ 8 जिंदा रौंद भी बरामद, 22 साल का ये युवक धरा

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि फायरिंग में अमीर खान के हाथ में गोली लगी और कुछ छर्रे उसके पेट में भी लगे। घायल को तुरंत सिविल अस्पताल नालागढ़ ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगे के इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। फिलहाल घायल की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

इस घटना के संबंध में थाना नालागढ़ में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच वैज्ञानिक और पेशेवर तरीके से गहनता के साथ की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  Crime News : सिरमौर में नशे की बड़ी खेप के साथ दो युवक गिरफ्तार