HomeHimachalप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, 21 मार्च...

प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, 21 मार्च को पेश होगा हिमाचल का बजट

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा चरण बुधवार से शुरू हो रहा है। सत्र के दौरान 21 मार्च को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट सदन में पेश करेंगे। बजट सत्र के दूसरे चरण में कुल 13 बैठकें प्रस्तावित हैं और सदन की कार्यवाही 2 अप्रैल तक चलेगी।

शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा चरण बुधवार से शुरू हो रहा है। सत्र के दौरान 21 मार्च को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट सदन में पेश करेंगे। बजट सत्र के दूसरे चरण में कुल 13 बैठकें प्रस्तावित हैं और सदन की कार्यवाही 2 अप्रैल तक चलेगी।

14वीं विधानसभा के 11वें सत्र का दूसरा चरण बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे आरंभ होगा। 18, 19 और 20 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी और 20 मार्च को मुख्यमंत्री इस चर्चा का जवाब देंगे। इसके बाद 21 मार्च को मुख्यमंत्री वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट अनुमान सदन में प्रस्तुत करेंगे।

ये भी पढ़ें:  धौलाकुआं में ट्यूबवेल का उद्घाटन, पुष्प दिवस पर कुलपति ने किसानों को दी आधुनिक और प्राकृतिक खेती की दिशा

उन्होंने बताया कि 23, 24 और 25 मार्च को बजट अनुमान पर सामान्य चर्चा होगी। इसके बाद 27, 28 और 30 मार्च को बजट की मांगों पर चर्चा और मतदान कराया जाएगा। 30 मार्च को ही बजट अनुमान की मांगों पर चर्चा एवं मतदान के साथ विनियोग विधेयक पर विचार-विमर्श और पारण भी होगा। 31 मार्च को गैर सरकारी सदस्य कार्यदिवस रखा गया है, जबकि 1 और 2 अप्रैल को शासकीय एवं विधायी कार्य संपन्न होंगे।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि विधायकों की ओर से कुल 834 प्रश्न प्राप्त हुए हैं। उन्होंने सत्ता पक्ष और प्रतिपक्ष के सदस्यों से अपील की कि सदन की कार्यवाही को सुचारू और सार्थक बनाने के लिए रचनात्मक सहयोग दें, ताकि प्रदेशहित से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चर्चा हो सके।

ये भी पढ़ें:  विकसित भारत के रोडमैप वाला बजट, हिमाचल में पर्यटन, कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार : डॉ. बिंदल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More