HomeHimachalSirmaurसिरमौर में सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की गई जान; सवार घायल,...

सिरमौर में सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की गई जान; सवार घायल, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस थाना पुरुवाला क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। दुर्घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पुलिस थाना पुरुवाला क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। दुर्घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार गत रात पुरुवाला चौक के समीप सालवाला रोड पर मोटरसाइकिल चला रहे रवि कुमार ने कथित तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में चालक रवि कुमार और पीछे बैठे चंद किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान रवि कुमार निवासी रक्सोल, बिहार की मौत हो गई। वहीं चंद किशोर का उपचार जारी है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के गणेश मंदिर में बड़ी चोरी, 45 लाख की चांदी की पालकी समेत सोने के कुंडल और नकदी भी ले उड़े चोर

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि इस संबंध में मुस्ताक निवासी ग्राम पुरुवाला की शिकायत पर पुलिस थाना पुरुवाला में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More