HomeHimachalMandiशादी के 4 दिन बाद ही नवविवाहित जोड़ा पहुंचा सलाखों के पीछे,...

शादी के 4 दिन बाद ही नवविवाहित जोड़ा पहुंचा सलाखों के पीछे, होटल के कमरे से चिट्टे के साथ किया गिरफ्तार

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों ने 13 मार्च को प्रेम विवाह किया था और पिछले तीन दिन से होटल में ठहरे हुए थे। शादी के महज चार दिन बाद ही दोनों की गिरफ्तारी से मामला चर्चा में आ गया है।

मंडी : जिला मंडी के सुंदरनगर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नवविवाहित जोड़े को चिट्टे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। सुंदरनगर पुलिस ने बस स्टैंड के समीप एक निजी होटल में दबिश देकर अरुण भट्टी (28) निवासी जेल रोड मंडी और पारुल गुलेरिया (26) निवासी पालमपुर (कांगड़ा) को 21.017 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा। दोनों को मौके से हिरासत में लेकर केस दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मंडी की कथित चिट्टा सप्लायर मोमबत्ती का बेटा अपनी पत्नी के साथ सुंदरनगर के एक होटल में ठहरा हुआ है और वहीं से नशे की सप्लाई कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत होटल में दबिश दी। कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को 21.017 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें:  'मन की बात' के माध्यम से PM मोदी देश को एक सूत्र में पिरो रहे: कर्ण नंदा

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों ने 13 मार्च को प्रेम विवाह किया था और पिछले तीन दिन से होटल में ठहरे हुए थे। शादी के महज चार दिन बाद ही दोनों की गिरफ्तारी से मामला चर्चा में आ गया है। बताया जा रहा है कि युवक की मां पहले भी कई बार चिट्टे के साथ पकड़ी जा चुकी है।

ऐसे में इस पूरे मामले में परिवार की भूमिका को लेकर भी संदेह जताया जा रहा है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में स्मैक के साथ धरा 32 साल का युवक, स्पेशल डिटेक्शन सेल ने की कार्रवाई
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More