HomeHimachalBilaspurनशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार : 616 ग्राम चरस के...

नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार : 616 ग्राम चरस के साथ हरियाणा-हिमाचल के 6 युवक गिरफ्तार

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 616 ग्राम चरस के साथ छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

बिलासपुर : जिला बिलासपुर के घुमारवीं में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। घुमारवीं थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 616 ग्राम चरस के साथ छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर स्थित बलोह-मल्यावर लिंक रोड पर नियमित गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध कारों को जांच के लिए रोका गया। पुलिस ने जब दोनों वाहनों की सघन तलाशी ली तो एक कार की सीट के नीचे रखे पाउच से 616 ग्राम चरस बरामद हुई। जांच के दौरान दोनों वाहनों में कुल छह युवक सवार पाए गए, जिन्हें मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया।

ये भी पढ़ें:  बिलासपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत में 3810 केसों का आपसी सहमति से निपटारा, 4.69 करोड़ के मामलों का समाधान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जसवीर और प्रदीप निवासी जिला जींद (हरियाणा), आयुष निवासी भांबला जिला मंडी, छबील ठाकुर और गिरिराज निवासी जिला कुल्लू तथा नितिन कुमार निवासी जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। घुमारवीं पुलिस ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस इस बात की गहन जांच कर रही है कि चरस की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका, 400 पद भरे जाएंगे, 3 अगस्त को कैंपस इंटरव्यू; जानें पूरी डिटेल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More