HomeAccidentकार की डिग्गी से सामान निकाल रहे पटवारी को ट्रक ने रौंदा,...

कार की डिग्गी से सामान निकाल रहे पटवारी को ट्रक ने रौंदा, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत, ड्राइवर गिरफ्तार

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वीरेंद्र सिंह की मौत पर सिरमौर पटवारी संघ ने गहरा दुख जताया है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे-07 पर धौलाकुआं में बुधवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में पटवारी की जान चली गई। कार से सामान उतार रहे पटवारी को पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल पटवारी को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:  बेरोजगार युवाओं की सरकार को दो टूक, 10 दिन के भीतर भर्तियां नहीं निकाली तो सचिवालय का करेंगे घेराव

हादसे के समय पटवारी वीरेंद्र सिंह (40) पुत्र गुमान सिंह निवासी कोडगा चांदनी, जिला सिरमौर धौलाकुआं में अपनी निजी कार (HP17J4466) की डिग्गी खोलकर सामान निकाल रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वीरेंद्र सिंह की मौत पर सिरमौर पटवारी संघ ने गहरा दुख जताया है।

उधर, एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने भी घटना को दुखद बताया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम करवा कर वीरवार को परिजनों को सौंपा जाएगा।

ये भी पढ़ें:  छात्र हितों से जुड़ी मांगें जल्द पूरी नहीं की तो और तेज होगा आंदोलन : ABVP
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More