HomeHimachalMandiपीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में कक्षा नौवीं व ग्यारहवीं के...

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में कक्षा नौवीं व ग्यारहवीं के लिए पार्श्व प्रवेश परीक्षा 7 फरवरी को

पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह जिला मंडी में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा नौवीं एवं ग्यारहवीं में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की पार्श्व प्रवेश परीक्षा 7 फरवरी (शनिवार) को आयोजित की जाएगी।

मंडी : पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह जिला मंडी में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा नौवीं एवं ग्यारहवीं में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की पार्श्व प्रवेश परीक्षा 7 फरवरी (शनिवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए ऑनलाइन प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। विद्यालय के प्राचार्य सुरेंद्र देव शर्मा ने बताया कि अभिभावक अपने बच्चों के प्रवेश-पत्र नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट https://navodaya.gov.in/nvs/en/Home1/ से डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा दिवस पर सभी विद्यार्थी अपने प्रवेश-पत्र और आधार कार्ड के साथ निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हों।

उन्होंने यह भी बताया कि परीक्षा से संबंधित सभी आवश्यक दिशानिर्देश वेबसाइट पर उपलब्ध हैं तथा अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाना सुनिश्चित करें। परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 9805319303, 9816999573 अथवा 01905-282046 पर किसी भी कार्य दिवस में प्रात: 9 बजे से सायं 4 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  ITBP स्थानीय लोगों से खरीदेगी ताजे फल और सब्जियां, किसानों को घर बैठे मिलेगा बाजार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More