HomeHimachalUnaउप मुख्यमंत्री रखेंगे 60 करोड़ की सड़क व खेल परियोजनाओं की आधारशिला

उप मुख्यमंत्री रखेंगे 60 करोड़ की सड़क व खेल परियोजनाओं की आधारशिला

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 22 मार्च रविवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे क्षेत्र में सड़क तथा खेल अधोसंरचना से जुड़ी लगभग 60 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

ऊना : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 22 मार्च रविवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे क्षेत्र में सड़क तथा खेल अधोसंरचना से जुड़ी लगभग 60 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी।

कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री शाम 5:30 बजे जैजों मोड़ से टाहलीवाल चौक वाया भाई का मोड़ संपर्क मार्ग के स्तरोन्नयन कार्य की आधारशिला रखेंगे। लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से इस मार्ग का उन्नयन किया जाएगा।

इसके उपरांत वे शाम 6:30 बजे रोड़ा में लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक की आधारशिला रखेंगे। इन परियोजनाओं के साकार होने से सड़क संपर्क व्यवस्था सुदृढ़ होगी और खेल अवसंरचना को भी मजबूती मिलेगी, जिससे ऊना जिला समेत आसपास के क्षेत्रों के लोगों व युवाओं को लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें:  बनोग-धारक्यारी-कांशीवाला सड़क निर्माण का रास्ता साफ, गिफ्ट डीड की बड़ी समस्या सुलझी, हफ्तेभर में होंगे टेंडर
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More