HomeHimachalMandi11 अप्रैल को होगी जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा-2026, वेबसाइट से डाउनलोड...

11 अप्रैल को होगी जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा-2026, वेबसाइट से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में सत्र 2026-27 में कक्षा छठी में दाखिले के लिए जिन बच्चों ने पंजीकरण किया है, उनके लिए जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा-2026, (JNVST-2026) 11 अप्रैल, 2026 (शनिवार) को सुनिश्चित की गई है।

मंडी : जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में सत्र 2026-27 में कक्षा छठी में दाखिले के लिए जिन बच्चों ने पंजीकरण किया है, उनके लिए जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा-2026, (JNVST-2026) 11 अप्रैल, 2026 (शनिवार) को सुनिश्चित की गई है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य एस.डी. शर्मा ने आज यहां बताया कि परीक्षा के लिए ऑनलाइन प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। उन्होंने प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने वाले बच्चों के अभिभावकों एवं अध्यापकों से अनुरोध किया है कि वे अपने बच्चों के प्रवेश-पत्र नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/AdminCard/Admit26Card से डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही सभी अभिभावकों से यह भी अनुरोध किया है कि 11 अप्रैल, 2026 को होने वाली परीक्षा के लिए अपने बच्चों के प्रवेश-पत्र और आधार कार्ड के साथ परीक्षा केन्द्रों पर तय समय से पहले उपस्थिति सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.9 ग्राम चिट्टे के साथ 33 साल का युवक गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 9805319303, 9816999573, 7500741897 तथा 01905-282046 पर किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 9:00 बजे से 4:00 बजे तक सम्पर्क कर सकते हैं।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More